Baby Boy Names Inspired By Nature: प्रकृति की गोद से चुनें अपने बेटे के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Nov 2025 8:32 AM
baby names (AI image)
Baby Boy Names Inspired By Nature: अगर आप अपने बेटे का नाम कुछ अनोखा और अर्थपूर्ण रखना चाहते हैं, तो प्रकृति से जुड़े ये प्यारे नाम बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे.
Baby Boy Names Inspired By Nature: प्रकृति हमारे जीवन की सबसे खूबसूरत और सच्ची प्रेरणा है. पेड़ों की हरियाली, बहती नदियां, खिलते फूल, चमकता सूरज और ठंडी हवा ये सब मिलकर जीवन में शांति लाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने नन्हे बेटे का नाम कुछ ऐसा रखना चाहते हैं जो सुनने में प्यारा लगे और जिसका अर्थ भी गहराई लिए हो, तो प्रकृति से जुड़े नाम सबसे बेहतर रहेंगे. ऐसे नाम न सिर्फ सुंदर होते हैं, बल्कि बच्चे के स्वभाव में भी पवित्रता, शांति और ऊर्जा का भाव भर देते हैं. तो आइए देखें यहां से अर्थपूर्ण प्रकृति से जुड़ें बेबी बॉय नेम्स, जो आपके लाडले के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे.
प्रकृति से जुड़े लड़कों के नाम (Boy Names Inspired By Nature With Meaning)
- आरुष (Aarush) – सूरज की पहली किरण
- विहान (Vihaan) – नई सुबह, आरंभ
- नीहल (Nihal) – खुशहाल, वर्षा से जुड़ा
- आकाश (Aakash) – आसमान
- तारण (Taran) – नदी, पार लगाने वाला
- वायुन (Vayun) – हवा, पवन
- अंशुल (Anshul) – उजाला, किरण
- ओजस (Ojas) – ऊर्जा, तेज
- पावन (Pavan) – पवित्र हवा
- रितेश (Ritesh) – ऋतु का स्वामी, मौसम का देवता
- तेजस (Tejas) – चमक, प्रकाश
- दिव्यान्श (Divyansh) – दिव्य प्रकाश का अंश
- सौम्य (Saumya) – शांत, चंद्रमा समान
- आदित्य (Aditya) – सूर्य देव
- हेमंत (Hemant) – एक सुंदर ऋतु का नाम
प्रकृति से जुड़े लड़कों के लिए सुंदर नाम
- निर्झर (Nirjhar) – झरना
- वरुण (Varun) – जल के देवता
- ध्रुव (Dhruv) – अटल तारा
- पर्व (Parv) – पर्वत, त्यौहार
- नीरव (Neerav) – शांत जल
- तरंग (Tarang) – लहर
- गिरिधर (Giridhar) – पर्वतों के धारक (भगवान कृष्ण)
- मेरु (Meru) – पवित्र पर्वत
- अर्णव (Arnav) – विशाल सागर
- कानन (Kanan) – जंगल, वन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










