ePaper

Astro Tips: तिजोरी में रखी ये चीजें आपको बना देंगी गरीब और कंगाल, भूलकर भी इन्हें रखने की न करें गलती

Updated at : 07 Mar 2025 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for safe

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने घर की तिजोरी में नहीं रखना चाहिए. जब आप इन चीजों को तिजोरी में रखते हैं तो ऐसे में आप देखते ही देखते गरीब हो जाते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक तिजोरी है और वे अपने सभी कीमती चीजों जैसे कि गहनों और पैसों को इसमे रखते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपने घर की तिजोरी में कभी भी नहीं रखना चाहिए. जब आप इन चीजों को अपने घर की तिजोरी में रखते हैं तो ऐसे में आपके गरीब और कंगाल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गहने और कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर की तिजोरी में मुफ्त में मिली चीजें, गहने और कपड़ों को नहीं रखना चाहिए. अगर आप गलती से भी इन्हें अपने घर की तिजोरी में रख देते हैं तो ऐसे में आपको मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा से वंचित रहना पड़ता है. आपको अपनी तिजोरी में गहने, कपड़े, गैजेट्स और साज-श्रृंगार की चीजों को तिजोरी में नहीं रखना चाहिए. इन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि में मि भी होने लगती है.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: पैसों से भर जाएगी तिजोरी और वास्तु दोषों से भी मिलेगा छुटकारा, घर पर इतने मोर के पंखों को रखने से आपको होगा फायदा

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

टूटा और चटका हुआ आइना

कई ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने घर की तिजोरी में आइना रखना पसंद करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यह टूटा हुआ या फिर चटका हुआ न हो. अगर आप अपनी तिजोरी में शीशा लगवा रहे हैं तो ऐसे में आपको इसे तभी लगवाना चाहिए जब यह तिजोरी दक्षिण दिशा में स्थित हो.

गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा

अगर आप गलत तरीके से पैसे कमाते हैं तो ऐसे में भी आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. वहीं, अगर आप इन पैसों को तिजोरी में रखते हैं तो आपके घर की सारी खुशियां भी छिन जाती है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप अपनी तिजोरी में चोरी, ठगी या फिर लूटे हुए पैसे नहीं रखने चाहिए. इस तरह से कमाए हुए पैसे कभी भी आपके पास टिकते नहीं है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola