Astro Tips: पूजा करते वक्त क्यों नाक तक लगाती हैं महिलाएं सिंदूर? जानें इसके पीछे का कारण

Updated:
विज्ञापन
Astro Tips

Astro Tips

Astro Tips: सिंदूर को हमने माथे पर लगे तो देखा है लेकिन बहुत सी महिलाएं अपनी नाक तक सिंदूर लगाती हैं. तो आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि आखिर क्यों महिलाएं अपनी नाक तक सिंदूर लगाती हैं?

विज्ञापन

Astro Tips: सिंदूर हमारे भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है. हिंदू धर्म में स्त्रियों का मांग सिंदूर से सजाना सुहागन होने का प्रतीक माना जाता है. अक्सर भारतीय परंपराओं में, विवाहित महिलाएं अपनी मांग  में सिंदूर लगाती हैं. इसका मुख्य कारण धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है. अगर हम बात करें तो शादी के समय दुल्हन की नाक पर सिंदूर गिर जाए, तो ऐसा बोला जाता है की उनका पति उसे बहुत प्यार करेगा. ऐसे में अक्सर अपने देखा होगा की बहुत सी महिलाएं किसी विशेष अवसर में अपने नाक तक सिंदूर लगाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है आखिर क्यों महिलाएं अपनी नाक से मांग तक सिंदूर लगाती हैं? तो चलिए आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहें है इसे लगाने के पीछे का कारण. 

पति के समृद्धि और लंबी उम्र की कामना

धार्मिक मान्यता यह भी है कि महिला जितना लंबा सिंदूर लगाएगी, उनके पति आयु लंबे समय तक रहेगी. 

ये भी पढ़ें: Astro Tips: भूलकर भी बहती नदी में इन चीजों को न करें प्रवाहित, जीवन हो सकता है बर्बाद

ये भी पढ़ें: Astro Tips: किसी को भूलकर भी न दें ये 5 चीजे, चली जाएगी घर से सुख-शांति,भाग्य पर पड़ सकता है बुरा असर

आनंद या उत्साह का रूप

अक्सर महिलाएं शादी, करवा चौथ, तीज जैसे शुभ अवसरों पर या किसी विशेष मौके में महिलाएं नाक तक सिंदूर ���गाकर अपनी खुशी को दिखाती हैं. 

धार्मिक और पौराणिक परंपरा

हिंदू धर्म में मां पार्वती और सीता को सिंदूर का विशेष भक्त बताया गया है.  कहा जाता है कि मां पार्वती भगवान शिव के लिए सिंदूर लगाती थी. कुछ कहानियों में यह भी बताया जाता है कि जब हनुमान जी ने माँ सीता को सिंदूर लगाए देखा, तो उन्होंने इसे लगाने के महत्व के बारे में पूछा था. फिर इसे वह अपने पूरे शरीर पर लगा लिया था ताकि भगवान राम की उम्र बढ़े. 

सामाजिक मान्यता

कुछ जगहों में, विशेषकर बंगाल में, महिलाएं सिंदूर खेला दुर्गा पूजा के समय में नाक तक सिंदूर लगाती हैं.  यह शादीशुदा महिलाओं की खुशी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. 

छठ पूजा का महत्व 

बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड का महापर्व छठ पूजा में नाक से मांग तक सिंदूर लगाना विशेष महत्व रखता है. ऐसा माना जाता है की छठ के दौरान नाक से मांग तक सिंदूर लगाने से मां छठी की कृपा बनी रहती है. मान्यता के अनुसार, इसे लगाने से पति की तरक्की भी अधिक होती हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola