ePaper

Astro Tips: भूलकर भी बहती नदी में इन चीजों को न करें प्रवाहित, जीवन हो सकता है बर्बाद

Updated at : 12 Feb 2025 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
astro tips for river

pic credits: pexels

Astro Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी बहते हुए नदी में प्रवाहित नहीं करना चाहिए. इन चीजों को जब आप नदी में प्रवाहित करते हैं तो इसके परिणाम काफी ज्यादा अशुभ हो सकते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: अगर आप एक सुखद और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको वेद और पुराणों में बताये गए नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए. हमारे वेद और पुराणों में जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय बताये गए हैं. अगर आप इन्हें सही से पढ़ेंगे तो आपको काफी अच्छे से यह समझ में आ जाएगा कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं. हमारे सनातन धर्म में अगर देखा जाए तो इसमें पूजा पाठ के बाद चीजों को नदी में प्रवाहित करने को लेकर भी नियम बनाए गए हैं. साथ ही इनमें यह भी बताया गया है कि आखिर आपको कौन सी चीजों को बहती नदी में प्रवाहित करना चाहिए और कौन सी चीजों को प्रवाहित करने से बचना चाहिए. कहा जाता है अगर आप इन चीजों को बहती हुई नदी में प्रवाहित करते हैं तो इससे आपको कई तरह से नुकसान हो सकते हैं और दोष भी लग सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नदी में प्रवाहित नहीं करना चाहिए.

अन्न

आपको कभी भी बहती हुई नदी में अन्न को प्रवाहित नहीं करना चाहिए. माना जाता है अगर आप अन्न को बहती हुई नदी में प्रवाहित करते हैं तो इससे आपके जीवन में दरिद्रता का आगमन होता है. जब आप अन्न को बहती नदी में प्रवाहित करते हैं तो इससे देवी अन्नपूर्णा का अनादर होता है. जब आप नदी में अन्न को प्रवाहित करते हैं तो इससे आपको जीवन में अन्न या फिर खाने-पीने की चीजों की कमी से गुजरना पड़ता है. आपके ऐसा करने से बृहस्पति भी कमजोर होता है और पढ़ाई-लिखाई में भी रुकावट आती है. अन्न को नदी में प्रवाहित करने से आपके विवाह में भी अड़चनें आ सकती हैं.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को आपको बहती हुई नदी में प्रवाहित करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी के पत्तों को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. जब आप तुलसी के पत्तों को नदी में बहाते हैं तो इससे आपको पैसों का नुकसान होता है. कई बार आपके ऐसा करने से आपको राहु दोष भी लग सकता है. कई बार आपकी इस गलती की वजह से आपको मानसिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है.

सिंदूर और लाल कपड़े

आपको बहती हुई नदी में भी भी सिंदूर या फिर लाल कपड़ों को प्रवाहित नहीं करना चाहिए. इन्हें मां दुर्गा का प्रतीक माना गया है. अगर कोई विवाहित महिला इसे पानी में प्रवाहित करती है तो इसे और भी ज्यादा अशुभ माना जाता है क्योंकि एक तरह से इन्हें सुहाग की निशानी भी माना गया है. आपकी इस गलती की वजह से वैवाहिक जीवन में समस्या आने का खतरा बना रहता है. कई बार आपके बने हुए कामों के बिगड़ने का भी खतरा रहता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार

पीली वस्तुएं

आपको बहती हुई नदी में कभी भी पीले फलों, फूलों और वस्त्रों को प्रवाहित नहीं करना चाहिए. इन सभी चीजों को बृहस्पति से जुड़ा हुआ माना जाता है. जब आप इन चीजों को नदी में प्रवाहित करते है तो आपको गुरु दोष लगने का खतरा रहता है. आपकी इस गलती की वजह से आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं.

रुद्राक्ष

बहती नदी में आपको कभी भी रुद्राक्ष को प्रवाहित नहीं करना चाहिए। इसे भगवान शिव का प्रतीक बताया गया है. जब आप रुद्राक्ष को नदी में प्रवाहित करते हैं तो इससे भगवान शिव आपसे क्रोधित हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola