एप्पल से तैयार करें ये 4 स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज

Updated:
विज्ञापन
apple recipe ideas

एप्पल रेसिपी आइडियाज (AI Iamge)

Apple Recipe Ideas: घर में एप्पल पड़े हुए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इनसे क्या बनाया जाए तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Apple Recipe Ideas: एप्पल को आपने काटकर खाया होगा या इसका जूस ट्राई किया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं एप्पल से आप कई तरह की रेसिपी बना सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी एप्पल रेसिपीज बताएंगे, जिन्हें बनाना आसान है और इनका स्वाद भी मजेदार होता है. 

एप्पल चटनी बनाएं

आप सेब से मीठी-तीखी चटनी बना सकते हैं. इसे आप स्नैक्स या पराठा के साथ खा सकते हैं. इसके लिए आप 2 सेब को क्यूब्स में काट लें. कड़ाही में आप इसे डाल दें. इसके बाद शुगर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक पेस्ट, और थोड़ा सा सिरका डालकर सभी चीजों को पका लें. मध्यम आंच पर पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा और चमकदार हो जाए, तब आंच बंद करें. 

एप्पल शेक बनाएं

आप एप्पल से शेक भी बना सकते हैं. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप बड़ा सेब को छीलकर काट लें. इसे आप मिक्सर जार में डाल दें. फिर दूध, शहद और 4-5 बर्फ के टुकड़े को डालकर ब्लेंड कर लें. इसे स्मूद ब्लेंड करें. गिलास में सर्व करें और ऊपर से दालचीनी पाउडर छिड़कें. 

एप्पल जैम बनाएं

अगर आप ब्रेड या पराठे के साथ जैम खाना पसंद करते हैं तो आप सेब का जाम बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप 4 से 5 सेब को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद आप चीनी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसे आप गाढ़ा होने तक पका लें. फिर थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिला लें. ठंडा होने पर जार में स्टोर करें. 

एप्पल चाट बनाएं

आपका कुछ चटपटा खाने का मन है तो चाट बना सकते हैं. ताजे एप्पल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बड़े बर्तन में इन कटे हुए सेब के टुकड़ों को डालें. इसमें चाट मसाला, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार हल्का नींबू का रस डालें. आप थोड़ी सी कटी हुई हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियां भी मिला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola