शादी के बंधन में बंधे अनंत-राधिका, एक-दूसरे से किया यह खास वादा
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 13 Jul 2024 1:23 PM
Anant-Radhika Wedding: 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए. सात फेरे लेने के बाद दोनों ने एक दूसरे से कई तरह के खास वादे किये.
Anant-Radhika Wedding: कल यानि कि 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इन दोनों ने सात फेरे लेके एक दूसरे से कई तरह के खास वादे किये. इस शादी में देश और विदेश से आयी सेलेब्रिटीज और जाने माने चेहरे शामिल हुए. शादी के दौरान दोनों ने एक दूसरे से मंडप के सामने एक खास वादा भी किया है. इस इवेंट से जुड़ी कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अनंत और राधिका ने एक दूसरे से लिखित में भी प्रण या फिर वचनों का लेन -देन किया. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किये गए इस वीडियो को लोगों से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है.
राधिका और न अनंत ने किया यह खास वादा
विवाह के दौरान राधिका ने अनंत से वादा किया कि उनका घर एक सुरक्षित जगह होगा. यह घर प्यार और एकजुटता से भरा हुआ होगा. वहीं, अनंत ने राधिका से वादा करते हुए कहा कि, श्री कृष्ण के आशीर्वाद से वह राधिका के साथ मिलकर इसे सपनों का घर बनाएंगे, यह एक प्यार की भावना होगी, चाहे वे दोनों कहीं भी हों. वादा करते हुए दोनों ही काफी ज्यादा इमोशनल लग रहे थे.
13 और 14 जुलाई को होंगे ये आयोजन
जैसा कि हमनें आपको बताया कि 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए है. परिवार ने इस आयोजन की मेजबानी बेहद ही खास और अनोखे तरीके से की. शादी के दौरान सभी ने इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे. विवाह सम्पन्न होने के बाद आज शुभ आशीर्वाद सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है जिस दौरान सभी मेहमानों को फॉर्मल कपड़े पहनने पड़ेंगे. वहीं, कल यानी कि 14 जुलाई को रिसेप्शन का आयोजन किया जाने वाला है. इस दिन सभी मेहमानों को इंडियन चिक ड्रेस कोड को फॉलो करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










