ePaper

Aloo Capsicum Sabji: लंच या डिनर के लिए परफेक्ट, झटपट बनाएं टेस्टी आलू शिमला मिर्च की सब्जी

Updated at : 06 Aug 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
aloo capsicum sabji

aloo capsicum sabji ( AI Image)

Aloo Capsicum Sabji: इस आर्टिकल में जानते हैं आलू और शिमला मिर्च की टेस्टी रेसिपी के बारे में. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और आसानी से बन भी जाती है.

विज्ञापन

Aloo Capsicum Sabji: हर दिन एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो आप आलू और शिमला मिर्च की सब्जी को बना सकते हैं. ये ड्राई सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और कम समय में आप इसे तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है और आप इसे रोटी या पराठे के साथ भी ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

आलू शिमला मिर्च सब्जी बनाने के लिए सामग्री 

  • आलू- 3 छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  • शिमला मिर्च- 1-2 कटे हुए
  • तेल- 3 बड़े चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हींग- चुटकीभर
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- एक चम्मच
  • आमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

आलू शिमला मिर्च सब्जी बनाने की विधि (Aloo Capsicum Sabji Recipe)

  • आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप  इसमें जीरा और हींग डालें.  जब जीरा तड़कने लगे तो कटे हुए आलू डालें. इसमें आप हल्दी और थोड़ा नमक डालकर मिक्स कर दें. इसको आप ढककर मध्यम आंच पर पकाएं. इसको आप बीच बीच में चलाते रहें.
  • अब इसमें शिमला मिर्च को डालें. इसके साथ ही आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला को भी डाल दें.
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और धीमी आंच पर ढककर इसको पकाएं. आलू और शिमला मिर्च को अच्छे से पकाएं. जब ये पक जाए तब आप इसमें आमचूर पाउडर को मिक्स कर दें. इसके ऊपर हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी

यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola