Akshaya Tritiya Upay: आज करें ये छोटा सा काम,पूरे साल नहीं रहेगी पैसों की तंगी

Updated at : 30 Apr 2025 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Akshaya Tritiya Upay

Akshaya Tritiya Upay

Akshaya Tritiya Upay: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे धन की कमी कभी न हो तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है.

विज्ञापन

Akshaya Tritiya Upay: आज अक्षय तृतीया के इस पावन और शुभ दिन पर आपके लिए एक ऐसा सरल और प्रभावी उपाय लेकर आए हैं जिसे करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्य और उपाय अक्षय फल देते हैं यानी उनका प्रभाव कभी कम नहीं होता.अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे धन की कमी कभी न हो तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है.

अक्षय तृतीया के दिन करें यह खास उपाय

  • तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाएं: तिजोरी या अलमारी में लाल या पीले रंग का नया कपड़ा बिछाएं और उस पर लक्ष्मी जी का चित्र या प्रतीक रखें. इससे धन आगमन होता है.
  • कमलगट्टे की माला रखें: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तिजोरी में कमलगट्टे की माला रखें. यह उपाय धनवृद्धि में सहायक माना जाता है.
  • चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश मुद्रा रखें: अक्षय तृतीया पर चांदी का सिक्का खरीदें और उसे मां लक्ष्मी के मंत्रों के साथ तिजोरी में स्थापित करें.
  • 11 कौड़ियां हल्दी में रंगकर रखें: 11 पीली कौड़ियां हल्दी में डुबोकर तिजोरी में रखें और नियमित लक्ष्मी मंत्र का जाप करें ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमःं’.
  • धान और हल्दी की गठरी रखें: एक लाल कपड़े में थोड़े से धान और एक साबुत हल्दी बांधकर तिजोरी में रखने से धन की स्थिरता बनी रहती है.
  • तिजोरी की सफाई जरूर करें: इस दिन तिजोरी को साफ करके उसमें गुलाब जल या गंगाजल छिड़कना शुभ होता है. साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित तिजोरी में लक्ष्मी का वास होता है.

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola