Ajwain Roti: सिंपल रोटी को बनाएं स्पेशल, अजवाइन के साथ दें ये टेस्टी ट्विस्ट

ajwain roti ( AI Image)
Ajwain Roti: अक्सर लोग प्लेन रोटी या आलू के पराठे ब्रेकफास्ट में लेते हैं. अगर आप रोटी में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप अजवाइन की रोटी को बना सकते हैं. ये सिंपल टेस्टी रोटी आपको बहुत पसंद आएगी.
Ajwain Roti: सुबह के नाश्ते में रोटी और पराठे का सेवन आमतौर पर लोग करते हैं. अक्सर लोग प्लेन रोटी या आलू के पराठे ब्रेकफास्ट में लेते हैं. अगर आप रोटी में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप अजवाइन की रोटी को बना सकते हैं. अजवाइन का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा होता है. अजवाइन की खुशबू और स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आप इस रोटी का सेवन दही, सब्जी या चटनी के साथ कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं अजवाइन की रोटी बनाने की आसान रेसिपी.
अजवाइन की रोटी बनाने की सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- घी या तेल- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- आटा गूंथने के लिए
यह भी पढ़ें- Curd Oats Recipe: मिनटों में बनाएं ब्रेकफास्ट, आसानी से तैयार करें कर्ड ओट्स
अजवाइन की रोटी बनाने की विधि
- अजवाइन रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. अब आटे में आप हाथों से हल्का मसल कर अजवाइन डालें. अब इसमें अब 1 बड़ा चम्मच घी या तेल डालकर हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें नमक और थोड़ा पानी डालते हुए आटा को गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट पर रख दें.
- अब रोटी बनाने के लिए आप आटे में से लोई को बनाएं और बेलन की मदद से गोल रोटी बेलें. रोटी को ज्यादा मोटी या पतली न रखें. अब एक तवा को गर्म करें और इसके ऊपर बेली हुई रोटी को डालें. रोटी को दोनों साइड से पकाएं. आप इसमें घी या तेल भी लगा सकते हैं. रोटी जब पक जाए तो आप इसे उतार लें और प्लेट में रखें. इसी तरह से बचे हुए आटे से आप रोटी तैयार कर लें. इसे आप गरमा गरम दही, सब्जी या चटनी के साथ एन्जॉय करें.
यह भी पढ़ें- Sprouts Appe: नाश्ता हो या स्नैक्स में चाहिए कुछ टेस्टी, स्प्राउट्स से बनाएं ये खास रेसिपी
यह भी पढ़ें- Sooji Nuggets: रवा से बनाएं ये टेस्टी स्नैक, हर कोई हो जाएगा आपका फैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










