Asteroid 2020: गुजर गया धरती के पास से विशाल उल्कापिंड, नासा के वीडियो से समझिए पूरी घटना को

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 8:52 PM

विज्ञापन

Asteroid 2020 29 april live: Asteroid 1998 OR2 बिना किसी क्षति के धरती के पास से गुजर गया. पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर हर सेकेंड नजर बनाए हुए हैं लेकिन आम लोगों को भी ये जिज्ञासा थी कि आखिर उन्हें इससे खतरा है या नहीं. आपको बता दें कि ये उल्कापिंड करीब 19 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा था.

विज्ञापन

Asteroid 1998 OR2 बिना किसी क्षति के धरती के पास से गुजर गया. पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर हर सेकेंड नजर बनाए हुए थे लेकिन आम लोगों को भी ये जिज्ञासा है कि आखिर उन्हें इससे खतरा है या नहीं. आपको बता दें कि ये उल्कापिंड (ulka pind) करीब 19 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा था. इस उल्का पिंड का नाम 1998 OR2 है. वैज्ञानिकों ने साफ कह दिया था कि इस उल्का पिंड से पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं होगा. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के सेंटर फॉर नियर अर्थ स्टडीज के मुताबिक, इस उल्कापिंड का नाम 1998 OR2 है. 4 से 8 मीटर तक लंबा चौड़ा चट्टान जैसा उल्कापिंड धरती के बेहद करीब से गुजर गया. इस्‍टर्न टाइम के अनुसार ये बुधवार सुबह 5:56 मिनट पर और भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे के आसपास पृथ्‍वी के करीब से होकर गुजरा. नासा ने एक वीडियो जारी करके इस घटना के बारे में जानकारी दी है.

इस वीडियो से समझिए पूरी घटना को

पृथ्‍वी की ओर आ रहा एक विशालकाय उल्‍कापिंड आज धरती के करीब से गुजरा वह आकार में अमेरिका के मैनहट्टन आइलैंड बराबर बताया जा रहा है. जिस वक्‍त यह हमारे ग्रह सबसे पास था तब इसकी दूरी 3.9 मिलियन किमी होने की संभावना व्यक्त की गई. अब अगर आप इस खगोलीय घटना को लाइव देखना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं…

1998 OR2 नामक इस उल्‍कापिंड की खोज एस्‍टेरॉयड ट्रैकिंग प्रोग्राम के जरिए की गई थी. चपटी कक्षा वाले इस उल्‍कापिंड की खोज 1998 में हो गई थी. तभी से इस पर शोध जारी है. सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 1344 दिन का समय लग जाता. 1998 OR2 को अभी भी एक बड़े “संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह” के रूप में वर्गीकृत किया गया था, क्योंकि सहस्राब्दियों के दौरान, क्षुद्रग्रह की कक्षा में बहुत मामूली बदलाव के कारण इसे पृथ्वी के लिए अब और अधिक खतरा पेश हो सकता था.

अगली बार ये उल्का पिंड सन् 2079 में धरती के पास से गुजरेगा, उस वक्त चांद से इसकी दूरी केवल चंद्र दूरी से लगभग चार गुना होगी.

पूरा अप्रैल माह है वैश्विक एस्ट्रोनोमी मंथ

अप्रैल माह में एक साथ कई खगोलीय घटनाएं हो रही हैं. इसी माह की 14 अप्रैल को चन्द्रमा और बृहस्पति, 15 अप्रैल को चन्द्रमा और शनि और 16 अप्रैल को चन्द्रमा व मंगल एक दूसरे के सबसे करीब आ चुके है. अंतरराष्ट्रीय खगोलिकी संगठन ने अप्रैल माह को ग्लोबल एस्ट्रोनॉमी मंथ घोषित किया हुआ है. इस माह में पिछले तीन दिनों से चंद्रमा और शुक्र ग्रह के एक साथ आने की अदभुत घटना को हजारीबाग में भी खगोल प्रेमी देख रहे हैं. इसे खुली आंखो से भी देखा जा रहा है.

शुक्र को शाम का तारा भी बोलते हैं. सौरमंडल में इस वक्त शुक्र ग्रह सबसे चमकीला दिख रहा है. चांद और शुक्र का एक दूसरे से काफी निकट दिखने को कंजंक्शन कहते हैं. रविवार और सोमवार को दोनों ग्रह एक साथ ही निकट ही दिखे. यह आगे भी जारी रहेगा. धीरे धीरे दोनों ग्रह दूर होंगे. सूर्य से पड़ने वाली किरणों के कारण अभी यह ग्रह एक ही रूट में दिख रहा है. जिससे यह यह ज्यादा चमकीला है. अभी चंद्रमा और शुक्र के बीच की कोणीय दूरी लगभग 6 डिग्री तक हो गयी है. वह कहते हैं कि पिछले दस दिनों से वह अपने टेली स्कोप से खगोलीय घटनाओं पर ध्यान रख रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola