ePaper

Chanakya Niti In Hindi: जीवन की इन छोटी-छोटी गलतियों के हो सकते है भारी परिणाम, जान तक जाने की आ सकती है नौबत!

Updated at : 23 Mar 2021 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti In Hindi: जीवन की इन छोटी-छोटी गलतियों के हो सकते है भारी परिणाम, जान तक जाने की आ सकती है नौबत!

Chanakya Niti In Hindi, Quotes, Ethics, Vichar, Mantra, For Success Life, Mistakes, Punishment: आचार्य चाणक्य अपने नीतियों के लिए जाने जाते है. उनके अनुसार मनुष्य है तो गलती होगी ही, लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियां इतनी भारी पड़ती है कि जीवन तक बर्बाद कर सकती है. आइए जानते हैं किन गलतियों को करने से बचना चाहिए....

विज्ञापन

Chanakya Niti In Hindi, Quotes, Ethics, Vichar, Mantra, For Success Life, Mistakes, Punishment: आचार्य चाणक्य अपने नीतियों के लिए जाने जाते है. उनके अनुसार मनुष्य है तो गलती होगी ही, लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियां इतनी भारी पड़ती है कि जीवन तक बर्बाद कर सकती है. आइए जानते हैं किन गलतियों को करने से बचना चाहिए….

आचार्य चाणक्य की मानें तो धार्मिक कार्यों में की गयी गलती हमें भारी पड़ सकती है. उसका हमें विपरीत परिणाम भुगतना पड़ सकता है. यही कारण है कि धर्म कार्य में विधि-विधान से पूजा-पाठ करने की बात कही जाती है.

यही नहीं आचार्य चाणक्य का मानना है कि दवा का गलत इस्तेमाल भी लोगों की जान ले सकता है. अत: दवा लेने में किसी भी प्रकार की भूल नहीं करनी चाहिए. खुद से सेवन करने से अच्छा है इस मामले के जानकार से बात करके ही खुराक लें.

आपको बता दें कि एक व्यक्ति का पूरा जीवन सुखी-संपन्न रहने और धन-संपत्ति अर्जन करने में चला जाता है. ऐसे में अगर व्यक्ति को इसके सही इस्तेमाल की जानकारी न हो तो वह पूरे जीवन भर का समय महज कुछ पलों में बर्बाद कर सकता है. अत: कमाने जितना जरूरी है सही समय पर खर्च करना.

चाणक्य के अनुसार गुरु का जीवन में विशेष महत्व होता है. यदि कोई व्यक्ति उनकी आज्ञा का अनादर करता है या उनके दिशानिर्देशों के विपरित चलता है तो वह जीवन भर सुख से वंचित रह सकता है.

इतना ही नहीं चाणक्य का मानना है कि ज्यादा भोजन करने वाले व्यक्ति भी कभी जीवन में खुशियों का मजा नहीं ले पाता. दरिद्रता उसके घर-परिवार तक को बर्बादी के कगार पर ले जाती है. अत: चाणक्य के अनुसार छोटी सी दिखने वाली इन गलतियों को करने से मनुष्यों को बचना चाहिए.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola