ePaper

Achari Lauki Salad Recipe: बिना तेल और झंझट के बनाएं लौकी का अचारी सलाद

Updated at : 15 Jul 2025 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Achari Lauki Salad Recipe: बिना तेल और झंझट के बनाएं लौकी का अचारी सलाद

Achari Lauki Salad Recipe : झटपट बनाएं बिना तेल का अचारी लौकी सलाद. हेल्दी, टेस्टी और वजन घटाने के लिए एकदम परफेक्ट सलाद रेसिपी.जानिए आसान तरीका.

विज्ञापन

Achari Lauki Salad Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला सलाद ढूंढ रहे हैं तो ये अचारी लौकी सलाद जरूर ट्राई करें. इसमें लौकी की ठंडक और अचारी मसालों का चटपटा स्वाद है वह भी बिना एक बूंद तेल के. इसे बनाना बहुत आसान है और यह वजन कम करने वालों के लिए भी परफेक्ट है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये झटपट तैयार होने वाला लौकी का अचारी सलाद.

सामग्री

  • लौकी (कद्दूकस की हुई या हल्की उबली) – 1 कप
  • दही – 1/2 कप
  • अचारी मसाला – 1 चम्मच (अचार का मसाला या घर का बना)
  • नमक – स्वादानुसार
  • भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
  • काली मिर्च – चुटकी भर
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – थोड़ा सा (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि

  • लौकी को हल्का उबाल लें या कद्दूकस करके हल्का नमक लगाकर 5 मिनट रख दें फिर पानी निचोड़ लें.
  • एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें.
  • उसमें अचारी मसाला, नमक, भुना जीरा, काली मिर्च और नींबू रस मिलाएं.
  • अब उसमें तैयार लौकी डालें और अच्छे से मिक्स करें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर तुरंत परोसें.
  • अचारी मसाले में आप घर के आम या मिक्स अचार का मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • चाहें तो इसमें थोड़े कटे प्याज या टमाटर भी डाल सकते हैं.
  • इसे आप ठंडा करके परोसें तो स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola