ePaper

Aate Ka Choorma Recipe: कभी खाया है आटा का चूरमा,स्वाद में लाजवाब और टेस्टी

Updated at : 01 Aug 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Aate Ka Choorma Recipe: कभी खाया है आटा का चूरमा,स्वाद में लाजवाब और टेस्टी

Aate Ka Choorma Recipe: त्योहारों पर बनाएं आटे का चूरमा घी, गुड़ और इलायची से बनी स्वादिष्ट पारंपरिक मिठाई जो बच्चों और बड़ों को पसंद आए.

विज्ञापन

Aate Ka Choorma Recipe: आटे का चूरमा एक ऐसी रेसिपी जिसे देसी घी, गेहूं के आटे और गुड़ या चीनी से तैयार किया जाता है इसका स्वाद इतना खास होता है कि एक बार चखने के बाद बार-बार खाने का मन करता है.यह मिठाई खास तौर पर राजस्थान और हरियाणा में त्योहारों या खास अवसरों पर बनाई जाती है. अगर आप भी दाने-दाने में घी और मिठास से भरा स्वाद लेना चाहते हैं तो आइए जानें आटे का चूरमा बनाने की आसान विधि.

सामग्री:

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • घी – 1/2 कप (थोड़ा और लग सकता है)
  • पिसी चीनी या गुड़ – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • काजू-बादाम – 2 टेबल स्पून (काटे हुए)
  • दूध – 2-3 टेबल स्पून

बनाने का तरीका

  • आटा गूंथना :आटे में 3-4 टेबल स्पून घी मिलाओ. हाथ से अच्छे से मिलाओ फिर थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर सख्त आटा गूंथ लो.
  • लोइयां बनाओ और सेंको : आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लो.तवे या कढ़ाई में धीमी आंच पर घी में सेंको जब तक ब्राउन हो जाएं.
  • चूरमा बनाओ : सेंकी हुई लोइयों को ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लो. इसमें घी, पिसी चीनी या गुड़, इलायची पाउडर और मेवे डालकर मिला लो. इसे ऐसे ही खाओ या दाल-बाटी के साथ परोस दो.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola