स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर, ट्राई करें ये 5 स्पेशल डिशेज

Updated at : 21 Mar 2026 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
5 Street Food Recipes At Home

AI generated Image)

5 Street Food Recipes At Home: अगर आप भी स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो यहां दिए कुछ रेसिपीज आइडियाज को घर पर ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

5 Street Food Recipes At Home: स्ट्रीट फूड खाना किसे नहीं पसंद होता है. जब बात इसे घर पर बनाने की आती हैं तो समझ नहीं आता कौन-सा फूड घर पर बनाया जाए. अगर आप भी यही सोचते हैं तो इस आर्टिकल से घर पर बनाने के लिए 5 स्ट्रीट फूड रेसिपी आइडिया ले सकते हैं. 

मोमोज 

सबसे पहले मैदा में नमक और थोड़ा तेल डालकर मुलायम और लचीला आटा गूंथ लें और इसे 20–30 मिनट के लिए अलग रख दें. इसके बाद भरावन तैयार करें, जिसमें कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, कटी गाजर, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं, साथ में नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार में बेलें और बीच में भरावन रखें, फिर किनारों को पकड़कर बंद करके मोमोज का शेप दें. अब मॉमो को स्टीमर में 10–12 मिनट तक स्टीम करें. इस तरह आप मोमोज तैयार कर सकते है. 

चाऊमीन 

चाऊमीन बनाने के लिए नूडल्स को उबाल लें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर कटी हुई सब्जियां (गाजर, प्याज, शिमला मिर्च) डालें और हल्का भूनें. अब उबले नूडल्स डालें, सोया सॉस, टोमेटो सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. गरमा-गरम चाऊमीन तैयार है. 

छोले भटूरे

छोले बनाने के लिए छोले को रातभर भिगोकर उबाल लें. प्याज, टमाटर और मसाले डालकर छोले की ग्रेवी तैयार करें। भटूरे के लिए मैदा, दही और बेकिंग पाउडर मिलाकर आटा गूंथ लें और गोल आकार में बेलकर तले. गरम-गरम छोले भटूरे परोसें. 

वड़ा पाव 

वड़ा पाव बनाने के लिए उबली आलू को मसालों के साथ मैश करें. बेसन में नमक और हल्दी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. आलू के गोले को बेसन में डुबोकर तेल में तलें. गरम पाव में तला हुआ आलू रखकर हरी और मीठी चटनी के साथ सर्व करें. 

समोसा 

समोसा बनाने के लिए मैदा, नमक और तेल से आटा गूंथ लें. आलू और मटर का मसाला तैयार करें. आटे की छोटी लोइयां बेलकर आलू-मटर का मसाला भरें और त्रिकोण आकार में बंद करें. फिर इसे तेल में सुनहरा होने तक तलें. गरम समोसा चाय के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola