ePaper

23 सितंबर का इतिहास: आज के दिन ही बाल विवाह निषेध विधेयक को दी गई थी मंजूरी

Updated at : 23 Sep 2022 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
23 सितंबर का इतिहास: आज के दिन ही बाल विवाह निषेध विधेयक को दी गई थी मंजूरी

23 सितंबर का इतिहास: आज के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए थे. देश दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा जानें.

विज्ञापन

23 सितंबर का इतिहास: भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई. वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ. दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य रूप से पैदल सेना और टैंक डिविजन के बीच लड़ी गई, लेकिन नौसेना ने भी अपना योगदान दिया. यह पहला मौका था जब दोनों देशों की वायु सेना जंग के मैदान में उतरी. देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए.

1803 : असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया.

1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिर कर लापता, 826 लोगों की मौत.

1863 : राव तुला राम का निधन.

1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया.

1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई. यह शारदा कानून के नाम से जाना गया.

1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए.

1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान.

1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा.

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए.

2020: भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola