ePaper

2026 Trending Baby Names: अपने नन्हें राजकुमार और राजकुमारी के लिए चुनें मॉडर्न और प्यारे नाम

Updated at : 22 Jan 2026 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
2026 Trending Baby Names: अपने नन्हें राजकुमार और राजकुमारी के लिए चुनें मॉडर्न और प्यारे नाम

2026 Trending Baby Names

2026 Trending Baby Names : भूल जाइए पुराने नाम.यहां देखें 2026 के सबसे ट्रेडिंग और माॅर्डन बच्चों के नाम की फ्रेश लिस्ट जो आपके लाडले को देंगे एक खास पहचान.

विज्ञापन

2026 Trending Baby Names: घर में नन्हे मेहमान के कदम रखते ही घरवालों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है. नन्ही जान के लिये पूरा परिवार ऐसे नाम की तलाश करने लगता है जो कि हटके हो प्यारा हो.अगर आप भी पुराने नामों से हटकर कुछ नया और ट्रेडिंग नाम ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.नये साल में कुछ खास अक्षरों और यूनिक नामों का बहुत क्रेज देखा जा रहा है. ऐसे में चलिये आपके घर में आये नन्हे राजकुमार और राजकुमारी के लिए मॉडर्न और प्यारे नामों का पिटारा खोलते हैं और चुनते है एक यूनिक नाम.

नन्हें राजकुमार के लिये मॉडर्न और प्यारे नाम

  • नक्ष – चंद्रमा
  • जिवान – जीवन से भरा हुआ
  • अरिज – सम्मान पाने वाला
  • रिधान – उदार स्वभाव
  • व्योम – आकाश
  • इशित – नेतृत्व करने वाला
  • अयांश – माता-पिता का अंश
  • शिवांश – भगवान शिव का अंश
  • इवान – सूर्य, भगवान का उपहार
  • किआंश – सभी गुणों से भरपूर
  • ओजस – ऊर्जा, चमक
  • निर्वान – मोक्ष, शांति
  • युवान – युवा, भगवान शिव का नाम
  • अद्वैत – जिसके जैसा कोई नहीं

नन्ही राजकुमारी के लिये मॉडर्न और प्यारे नाम

  • अविरा – उज्ज्वल
  • तविशी – साहस
  • मिहिका – ओस की बूंद
  • जायरा – चमकदार फूल
  • नयरा – चमकदार
  • इनाया – रोशनी की किरण
  • रित्वी – सही दिशा
  • अनायरा – खुशियां देने वाली
  • अद्विका – अनोखी, पूरी दुनिया
  • इनाया – भगवान का उपहार
  • मायरा – प्रिय, शहद
  • कायरा – शांति, सूर्य
  • नव्या – नया, आधुनिक
  • सानवी – देवी लक्ष्मी
  • इशानी – देवी पार्वती

यह भी पढ़े: Trending Baby Names 2026: ट्रेंडिंग बेबी नेम्स, जिन्हें सुनकर आपको हो जाएगा प्यार

यह भी पढ़े: Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट

यह भी पढ़े: : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola