झारखंड के लातेहार में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, जंगल का फायदा उठाकर भागे नक्सली
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Dec 2020 2:02 PM
लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जावा बार जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. हालांकि पुलिस सर्च अभियान चलाकर माओवादियों को घेरने की फिराक में जुटी है.
लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जावा बार जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. हालांकि पुलिस सर्च अभियान चलाकर माओवादियों को घेरने की फिराक में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार माओवादी जंगल में पहले से ही जमे हुए थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली. पुलिस ने भी बिना देर किए रवाना हो गयी. उसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से माओवादियों को घेर लिया. इस दौरान पुलिस को देखते ही माओवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी अपना जरूरत का सामान छोड़ भाग निकले.
बताया जाता है कि माओवादी जोनल कमांडर मनोहर जी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. तभी पुलिस को इनके होने की भनक लग गयी. सूचना मिलते ही पुलिस जंगल में इन्हें घेरने में जुट गयी थी. तभी दोनों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस ने भारी पड़ता देखा और वे जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. इस दौरान घटनास्थल से नक्सलियों के कई सामान भी बरामद हुए हैं. मुठभेड़ की अधिकारिक पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने की है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










