खगड़िया से सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बिहार के सभी जिलों में बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज
Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज खगड़िया पहुंची हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कॉलेज के उद्घाटन करने के बाद अलौली प्रखंड के ही कामाथान गांव का निरीक्षण किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही वे स्थानीय ग्रामीण से संवाद भी किया.
Samadhan Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे हुए हैं. सीएम ने खगड़िया के अलौली प्रखंड के रौन गांव में बने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया. इसके अलावा सीएम ने अलौली प्रखंड के रौन गांव का दौरा भी किया. फिर कामास्थान में ग्रामीणों से संवाद किया. इसके बाद जीविका की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के साथ एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईएएस मौजूद है.

खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा. इसके साथ ही रामविलास पासवान के गांव तक रोड का निर्माण किया जाएगा. खगड़िया में समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी मौजूद रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता शामिल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया समाहरणालय सभाकक्ष में जीविका दीदी से संवाद करने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से खगड़िया के लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है. सीएम ने स्थानीय ग्रामीण से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इसके अलावा सीएम ने स्कूली बच्चों से बातचीत की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे के लिए जिले का अलौली प्रखंड को चुना गया है. बताया जा रहा है कि यहां कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं जो अभी तक विकास से कोसों दूर हैं. इसी के चलते मुख्यमंत्री के दौरे के लिए अलौली प्रखंड के ही गांव को चुना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










