2.47 करोड़ की लागत से कर्पूरी सभागार का होगा कायाकल्प, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

समस्तीपुर का कर्पूरी सभागार अब जल्द ही नए रंग-रूप में दिखेगा. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 2 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से इसका कायाकल्प किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और मेयर अनिता राम ने किया शिलान्यास.
Samastipur News: नगर निगम क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला स्थित कर्पूरी सभागार का जल्द ही आधुनिक स्वरूप में कायाकल्प किया जाएगा. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 2 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से सभागार के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास की योजना तैयार की गई है. शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और नगर निगम की मेयर अनिता राम ने संयुक्त रूप से योजना का शिलान्यास किया.
Nagar Nigam News: मुख्यमंत्री योजना के तहत मिला प्रोजेक्ट
मेयर अनिता राम ने बताया कि नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत कर्पूरी सभागार के कायाकल्प का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सभागार
परियोजना के तहत सभागार का व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा. यहां फॉल सीलिंग, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक सौंदर्यीकरण का कार्य होगा. निर्माण पूरा होने के बाद कर्पूरी सभागार सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और सरकारी कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.
केंद्रीय मंत्री ने बताई विकास की प्राथमिकता
केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर्पूरी सभागार शहरवासियों को बेहतर आयोजन स्थल उपलब्ध कराएगा और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देगा.
जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शिलान्यास समारोह में विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार चौधरी, उपनगर आयुक्त विभूति कुमार, उपमहापौर रामबालक पासवान, वार्ड पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










