Kanpur News: मासूम के साथ हैवानियत, टॉफी और बिस्कुट देकर दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्त में आरोपी

Updated:
विज्ञापन
Kanpur News: मासूम के साथ हैवानियत, टॉफी और बिस्कुट देकर दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्त में आरोपी

कानपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल, सात साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म की कोशिश की गई. जब पुलिस को इस घिनौनी करतूत की खबर मिली तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल, सात साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म की कोशिश की गई. जब पुलिस को इस घिनौनी करतूत की खबर मिली तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है राहुल नामक आरोपी पड़ोस में रहने वाली सात साल की मासूम को टॉफी और बिस्कुट का लोभ देकर पार्क में घुमाने ले गया. इसी दौरान उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की.

Also Read: अखिलेश यादव का कानपुर से चुनावी शंखनाद, विजय यात्रा शुरू कर बोले- योगी सरकार ने लोगों को धोखा दिया

हालांकि, बच्ची किसी तरह हैवान के चंगुल से बचकर बाहर निकली. इसके बाद उसने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी.

इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर ग्वालटोली थाने पहुंचे. पुलिस को परिजनों ने बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में बताया. परिवार की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया.

इस घटना को लेकर डीसीपी पश्चिम बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

(रिपोर्ट: आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola