Jharkhand News : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा हुआ हजार पार, पढ़ें झारखंड की टॉप 5 खबरें

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jun 2020 5:29 AM

विज्ञापन

झारखंड में शनिवार को 90 संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना का आंकड़ा हजार पार कर गया है. शनिवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1028 हो गयी है. पिछले सात दिनों में आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. 29 मई को जहां राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 521 मामले थे, वहीं नौ दिनों में यह बढ़कर 1028 हो गया. राज्य में पहला कोराना संक्रमण का मामला 31 मार्च को मिला था. दूसरी बड़ी खबर ये है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के आतंकवादी होने की गलत सूचना देकर दो निर्दोष लोगों को हथियार प्लांट कर एटीएस के जरिये गिरफ्तार कराने वाला मुखबिर दिलावर खान और उसके चालक शब्बीर को रांची पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एक और बड़ी खबर ये आ रही है कि खूंटी स्थित कर्रा प्रखंड के दो गांव गुनी और मानपुर परिवर्तन के साक्षी बन रहे हैं. जल संचय और हरियाली के लिए यहां के सखी मंडल की दीदियों का साथ मिल रहा है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ीं सखी मंडल की दीदियां अभियान को सफल बना रही हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

झारखंड में शनिवार को 90 संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना का आंकड़ा हजार पार कर गया है. शनिवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1028 हो गयी है. पिछले सात दिनों में आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. 29 मई को जहां राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 521 मामले थे, वहीं नौ दिनों में यह बढ़कर 1028 हो गया. राज्य में पहला कोराना संक्रमण का मामला 31 मार्च को मिला था. दूसरी बड़ी खबर ये है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के आतंकवादी होने की गलत सूचना देकर दो निर्दोष लोगों को हथियार प्लांट कर एटीएस के जरिये गिरफ्तार कराने वाला मुखबिर दिलावर खान और उसके चालक शब्बीर को रांची पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एक और बड़ी खबर ये आ रही है कि खूंटी स्थित कर्रा प्रखंड के दो गांव गुनी और मानपुर परिवर्तन के साक्षी बन रहे हैं. जल संचय और हरियाली के लिए यहां के सखी मंडल की दीदियों का साथ मिल रहा है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ीं सखी मंडल की दीदियां अभियान को सफल बना रही हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

झारखंड में शनिवार को 90 संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना का आंकड़ा हजार पार कर गया है. शनिवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1028 हो गयी है. पिछले सात दिनों में आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. 29 मई को जहां राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 521 मामले थे, वहीं नौ दिनों में यह बढ़कर 1028 हो गया. राज्य में पहला कोराना संक्रमण का मामला 31 मार्च को मिला था.

Also Read: आंकड़ा हजार पार, दो माह में मिले थे 521 मामले, नौ दिन में हो गये दोगुने

प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के आतंकवादी होने की गलत सूचना देकर दो निर्दोष लोगों को हथियार प्लांट कर एटीएस के जरिये गिरफ्तार कराने वाला मुखबिर दिलावर खान और उसके चालक शब्बीर को रांची पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: एटीएस को सूचना देने वाला मुखबिर और उसका चालक गिरफ्तार

खूंटी स्थित कर्रा प्रखंड के दो गांव गुनी और मानपुर परिवर्तन के साक्षी बन रहे हैं. जल संचय और हरियाली के लिए यहां के सखी मंडल की दीदियों का साथ मिल रहा है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ीं सखी मंडल की दीदियां अभियान को सफल बना रही हैं.

Also Read: 115 एकड़ में जल संचयन व बागवानी की रखी नींव

बीआइटी मेसरा में अध्ययनरत यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की एंड सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होगी. इसे सभी पाठ्यक्रम के लिए लागू किया जायेगा. एंड सेमेस्टर में शामिल विद्यार्थियों को प्रोग्रेसिव मूल्यांकन के आधार पर अब डिग्री दी जायेगी. इसका लाभ वैसे विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनका कैंपस प्लेसमेंट हो चुका था.

Also Read: बीआइटी मेसरा के यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की एंड सेमेस्टर परीक्षा नहीं होगी

बाजार में अब भी एफएमसीजी उत्पादों की सप्लाई अब तक पटरी पर नहीं लौट पायी है. बाजार में डिमांड के अनुसार कई सामानों की सप्लाई नहीं हो रही है, तो कई ब्रांडों के सामान मिलने में दिक्कत आ रही है. इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं.

Also Read: बाजार में एफएमसीजी उत्पादों की सप्लाई पटरी पर नहीं लौटी, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola