झारखंड के विधायकों की गिरफ्तारी मामले में CID पहुंची दिल्ली तो रोका गया जांच से, घंटों थाने में बैठाया

झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी के मामले की जांच को लेकर बुधवार को पश्चिम बंगाल सीआइडी की एक टीम दिल्ली और दूसरी टीम गुवाहाटी गयी थी.
रांची : झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी के मामले में सीआईडी की टीम छानबीन के लिए कल दिल्ली और गुवाहाटी पहुंची तो उन्हें जांच से रोक दिया गया. दिल्ली गयी सीआइडी की टीम में शामिल एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर व एक एएसआइ को साउथ कैंपस थाने में घंटों रोके रखा गया. सीआईडी की टीम का आरोप है कि दिल्ली पुलिस बेवजह उन्हें थाने में बैठाकर रखी है. यही चीज गुवाहटी में भी देखने को मिली. जहां बंगाल से गुवाहटी गयी सीआइडी के अधिकारियों को असम पुलिस अपने साथ लेते चली गयी. हालांकि मामले सुलझाने के लिए कोलकाता से सीआइडी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली रवाना किया गया है.
सीआइडी का कहना है कि गिरफ्तार विधायकों समेत पांच लोगों से पूछताछ के बाद इस मामले में दिल्ली के सिद्धार्थ मजूमदार नामक व्यक्ति का नाम सामने आया था. इसी व्यक्ति ने विधायकों तक रुपये पहुंचाने में मदद की थी. इस जानकारी के बाद हावड़ा कोर्ट से सर्च वारंट लेकर सीआइडी टीम बुधवार सुबह दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में स्थित सिद्धार्थ के घर की तलाशी लेने पहुंची थी. इससे पहले स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी. आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें सिद्धार्थ के घर की तलाशी लेने से रोका गया.
हावड़ा में झारखंड के जिन तीन कांग्रेसी विधायकों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें से एक विधायक असम भी गये थे. जांच में पता चला कि जब वे असम गये थे, उस समय गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उन्हें लेने सरकारी कार आयी थी. सीआइडी सूत्रों का कहना है कि वह गुवाहाटी एयरपोर्ट से उस दिन का सीसीटीवी फुटेज संग्रह करना चाह रहे थे. इस मामले में औपचारिक सूचना देने के लिए जैसे ही सीआइडी अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे, वैसे ही असम पुलिस की टीम भी पहुंच गयी और कोलकाता से गये तीनों अफसरों को अपने साथ लेती गयी.
दिल्ली में पश्चिम बंगाल सीआइडी टीम के सदस्यों को थाना में बैठाने के संबंध में केंद्रीय गृह विभाग की तरफ से कहा गया कि पश्चिम बंगाल सरकार से तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम तलाशी के लिए दिल्ली भेजने की जानकारी मिली थी. इनमें एक एडीजी और दो आइजी रैंक के अधिकारी के शामिल होने की बात कही गयी थी. लेकिन सीआइडी की जो टीम दिल्ली पहुंची, उसमें बताये गये रैंक के अधिकारी मौजूद नहीं थे. इस कारण दिल्ली पुलिस ने इन्हें तलाशी से रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










