Ranchi: आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका की नई तारीख मुकर्रर, अब 26 जुलाई को होगी सुनवाई

Published at :19 Jul 2022 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi: आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका की नई तारीख मुकर्रर, अब 26 जुलाई को होगी सुनवाई

मनरेगा घोटाला मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील विश्वजीत मुखर्जी ने कोर्ट से चार्जशीट की सर्टिफाइड कॉपी की मांग की गई. इसके बाद ईडी कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 26 जुलाई को तय की.

विज्ञापन

IAS Pooja Singhal Case: मनरेगा घोटाला मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल के वकील विश्वजीत मुखर्जी की ओर से कोर्ट से ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट की सर्टिफाइड कॉपी की मांग की गई. इसके बाद ईडी कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर कर दी. अब अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी.

ईडी ने पूजा सिंघल समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

चार जुलाई को हुई सुनावाई में ईडी ने विशेष अदालत में पूजा सिंघल सहित सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी की विशेष अदालत में सौंपे गए चार्जशीट में आरोपियों के काले कारनामे की पूरी कहानी है. इनमें पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता राम विनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जय किशोर चौधरी, खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश शामिल हैं.

क्या है मामला

ईडी ने मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 मई को झारखंड में पूजा सिंघल के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसमें 19.31 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई. इस मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को रिमांड पर लिया गया था. जिसमें उन्होंने कुछ भी बताने से शुरूआत में इनकार कर दिया. बाद में इस मामले में आरोपी पूजा सिंघल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन वो इन पैसों के बारे में सही जानकारी देने में असमर्थ रही. जिसके बाद उन्हें भी रिमांड पर लिया गया. बता दें इस मामले में झारखंड की हेमंत सरकार ने पूजा सिंघल को निलंबित कर दिया है.

2008 से 2011 के बीच का है मामला

बता दें कि ये मामला वर्ष 2008 से 2011 के बीच का है. जिसमें मनरेगा कोष में 18 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन मामले में ये कार्रवाई की गयी. इसी के तहत 6 मई को खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव के साथ-साथ झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल के रांची आवास सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola