Jfc's head coach owen coyle suspended for a match : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच एक मैच के लिए निलंबित

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच ओवन कॉयल को इंडियन सुपर लीग के एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच ओवन कॉयल को इंडियन सुपर लीग के एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है. एआइएफएफ ने उनको दो मैचों में पीला कार्ड दिखाये जाने के बाद निलंबित किया है. नौ अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुंबई सिटी सिटी एफसी के खिलाफ हुए मुकाबले में रेफरी ने पीला कार्ड दिखाते हुए कॉयल को चेतावनी दी थी. वहीं, 19 मार्च को दिल्ली में जेएफसी व स्पोर्टिंग दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में भी जेएफसी के मुख्य कोच कॉयल को चेतावनी मिली थी. रेफरी ने दोनों केस में जेएफसी के बेंच व कोच को काफी उग्र बर्ताव करने के कारण पीला कार्ड दिखाया था. 18 अप्रैल को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व केरला ब्लार्स्ट्स एफसी के बीच कोच्चि में होने वाले महत्वपूर्ण मैच में ओवन कॉयल की कमी खल सकती है. कॉयल की गैर मौजूदगी में जेएफसी के सहायक कोच स्टुवर्ट सैंडी मुख्य कोच की भूमिका निभायेंगे और मैच के दौरान टीम का नेतृत्व करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




