ePaper

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के दूसरी बार गुरमीत सिंह तोते बने अध्यक्ष, आरके सिंह महामंत्री

Updated at : 31 Dec 2021 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के दूसरी बार गुरमीत सिंह तोते बने अध्यक्ष, आरके सिंह महामंत्री

jharkhand news: टाटा मोटर्स यूनियन के चुनाव में 50 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इसमें गुरमीत सिंह तोते दूसरी बार अध्यक्ष बने, वहीं आरके सिंह महासचिव. इसका कार्यकाल 1 जनवरी 2022 से 2025 तक रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand news: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में दूसरी बार अध्यक्ष पद पर गुरमीत सिंह तोते और आरके सिंह महामंत्री चुने गये. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 85 सीटों में पहले ही 50 पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे. शेष 35 सीट पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ. मतदान के उपरांत विजयी हुए सभी प्रत्याशियों ने सर्वसम्मति से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का दूसरी बार गुरमीत सिंह तोते को अध्यक्ष और आरके सिंह को यूनियन का महामंत्री चुना.

undefined

कमेटी मेंबर पद पर यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते (फाउंड्री डिवीजन), महामंत्री आरके सिंह एक्सल डिवीजन), कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा (एक्सल डिवीजन), उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय (एक्सल डिवीजन), उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा (प्लांट थ्री), कोषाध्यक्ष एसएन सिंह (एक्सल डिवीजन), ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी अजय भगत (प्लांट वन एसेंबली लाइन वन), सचिव रवि जायसवाल (प्लांट थ्री), संयुक्त सचिव पवन कुमार (सीटीआर), उपाध्यक्ष मनोज कुमार (सीटीआर), सचिव नवीन कुमार सहित 13 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे.

जबकि पूर्व के निवर्तमान चार पदाधिकारियों ने चुनाव नहीं लड़ा. उनमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष आरएन सिंह, मो अमानुद्दीन, पवन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष एमएन राव का शामिल हैं. मंगलवार को 85 कमेटी मेंबर पद के लिए कुल 167 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था. जबकि 85 कमेटी मेंबर पद के लिए कुल 174 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था. 7 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल नहीं किया.

Also Read: Jharkhand news: टाटा स्टील को ग्रेट प्लेस टू वर्क सम्मान, कर्मचारी कल्याण योजनाओं में अग्रणी रही कंपनी

शुक्रवार को यूनियन के 35 कमेटी मेंबर पद के लिए चुनाव हुआ. यूनियन का कार्यकाल 1 जनवरी 2022 से 2025 का होगा. इधर, कमेटी मेंबर पद पर चुनाव जीतने वालों में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव रंजन भी शामिल हैं. सिक्यूरिटी विभाग से खड़े संजीव को चुनाव में 40 जबकि उनके प्रतिद्वंदी धमेंद्र गिरी को 13 वोट मिला.

कमेटी मेंबर पद पर चुनाव जीतने वाले :

जय नारायण सिंह, केपी शर्मा, मनोज कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार मोहंती, राकेश कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, अली रजा मुरली मौर्या, शंभु प्रसाद, एसके दास, नेक मोहम्मद, मनोज कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, लेखपाल, पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल कुमार, यूनियन के पूर्व पदाधिकारी सुभाष कुमार राय, उत्तम, पीके सिंह, संजय कुमार शर्मा, संजीव रंजन, संजय कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, आनंद प्रसाद, शिवानंद वर्मा, जितेंद्र कुमार साह और अमित कुमार सिन्हा.

50 निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी

योगेश्वर लाल कर्ण, राजेश कुमार सिंह, एम सुरेश, शिव नारायण सिंह, सैयद मनव्वर, विनोद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार दास, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, अनुज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, दीपक दास, सुदीप सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, वरुण कुमार, अजय भगत, प्रफुल्ल कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, लाल बाबू प्रसाद, चंद्रकांत सिंह, सैकत भट्टाचार्जी, गुरमीत सिंह तोते, सुकांत कुमार मोहंती, रणविजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार, लवी शर्मा, दीपक कुमार, ए चलपत राय, सिंटू कुमार, रवि कुमार जायसवाल, बरुण कुमार सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, संतोष कुमार तिवारी, केशव कुमार सिंह, अभय कुमार, नवीन कुमार, शशि भूषण प्रसाद, प्रवीण कुमार, हरदीप सिंह सैनी, विनय कुमार झा, भारती रानी, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार मैथी, मनोज कुमार, पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा और प्रदीप राजवार मुख्य हैं.

रिपोर्ट : अशोक झा, जमशेदपुर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola