पटमदा : पूजा देख लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने कुचला, दो की मौत, एक की स्थिति गंभीर

Updated at : 17 Oct 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटमदा : पूजा देख लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने कुचला, दो की मौत, एक की स्थिति गंभीर

पटमदा : टाटा से दुर्गा पूजा पंडाल घूम कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को वामनी के पास हाइवा ने कुचल दिया. इस घटना में मौके पर दो युवकों की मौत हो गयी अौर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल युवक को चिकित्सा […]

विज्ञापन
पटमदा : टाटा से दुर्गा पूजा पंडाल घूम कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को वामनी के पास हाइवा ने कुचल दिया. इस घटना में मौके पर दो युवकों की मौत हो गयी अौर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल युवक को चिकित्सा कि लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया.
वहीं दोनों मृतकों को पहले पटमदा सीएचसी व बाद में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दी. मृतकों के पॉलेट से मिला अॉनर बुक के अनुसार सामंत मुर्मू कुमार डे व दूसरा स्वपन महंती है, जो बड़ाबाजार का बताया जा रहा है. घायल की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola