ePaper

SRH vs MI Playing 11: मुंबई और हैदराबाद के बीच होगी रोमांचक जंग, मैच से पहले यहां जानिए प्लेइंग 11

Updated at : 18 Apr 2023 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
SRH vs MI Playing 11: मुंबई और हैदराबाद के बीच होगी रोमांचक जंग, मैच से पहले यहां जानिए प्लेइंग 11

Mumbai: Suryakumar Yadav of Mumbai Indians raises his bat after scoring a half century, during the Indian Premier League 2022 cricket match between Rajasthan Royals and Mumbai Indians, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Saturday, April 30, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_30_2022_000302A)

आईपीएल के 25वें मुकाबले में (18 अप्रैल) मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों के बीच यह मुकाबला सनराइजर्स के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

Sur Risers Hyderabad vs Mumbai Indians Playing 11: आईपीएल के 25वें मुकाबले में (18 अप्रैल) मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों के बीच यह मुकाबला सनराइजर्स के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर मुंबई की टीम अपने फॉर्म में लौट चुकी है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में केकेआर को शिकस्त दी थी. वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और दिलचस्प बात यह है कि हैदराबाद ने भी पिछले मुकाबले में केकेआर को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है. वहीं इस मुकाबले से पहले आज हम आपको बताएंगे की दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं.

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की  पिच पर जमकर रन बरसते हैं और बल्लेबाजों की फुल मौज होती है. सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इसी मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई थी. दोनों की टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में बड़ा स्कोर लगते और चेज होते नजर आ सकता है.

कब और कहां देखें लाइव? 

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 25वां मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: RCB vs CSK, Highlights: चेन्नई ने बैंगलोर को उसी के घर में चटाई धूल, 8 रन से जीता मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद –  हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन.

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, रितिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जांसेन, रिले मेरेडिथ

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola