ePaper

MI vs SRH Dream 11: मुंबई और हैदराबाद के ये खिलाड़ी बनाएंगे करोड़पति! यहा देखें ड्रीम11 की बेस्ट टीम

Updated at : 21 May 2023 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
MI vs SRH Dream 11: मुंबई और हैदराबाद के ये खिलाड़ी बनाएंगे करोड़पति! यहा देखें ड्रीम11 की बेस्ट टीम

MI vs SRH: आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में आज (21 मई) मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

MI vs SRH Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में (21 मई) को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले मुंबई को पिछले मुकाबले में लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं हैदराबाद को पिछले मुकाबले आरसीबी के हाथों मात मिली थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. वहीं इस मुकाबले से पहले यहां ड्रीम11 की बेस्ट टीम क्या होगी.

पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिन गेंदबाजों को भी खूब फायदा मिलता है. इस स्टेडियम में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना अच्छा फैसला माना जाएगा.

कब और कहां देखें लाइव?

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 69वां मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

मुंबई और हैदराबाद की बेस्ट ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर- इशान किशन 

बल्लेबाज – रोहित शर्मा, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), तिलक वर्मा 

ऑलराउंडर – एडेन मार्कराम (कप्तान), क्रिस ग्रीन, मार्को जानसन

गेंदबाज-  पीयूष चावला, उमरान मलिक

मुंबई और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर

Also Read: एमएस धोनी खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं और उन्हें आत्मविश्वास देते हैं, दिल्ली पर बड़ी जीत के बाद कही यह बात

डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola