भासर चौक पर आवास सहायक के पति को घेरा, भीड़ ने की पिटाई

Updated at : 29 Mar 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
भासर चौक पर आवास सहायक के पति को घेरा, भीड़ ने की पिटाई

कथित तौर पर रुपए उगाही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने बोखड़ा प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक अभिलाषा कुमारी के पति नीरज कुमार की जमकर धुनाई कर दी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. कथित तौर पर रुपए उगाही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने बोखड़ा प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक अभिलाषा कुमारी के पति नीरज कुमार की जमकर धुनाई कर दी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के भासर चौक के पास शनिवार देर शाम की है. आवास सहायक के पति को भीड़ के द्वारा मारपीट किये जाने की सूचना मिलने पर भूपभैरो पुलिस पिकेट इंचार्ज अनुराग कुमार दल बल के साथ पहुंचकर आवास सहायक के पति को भीड़ से सुरक्षित बचाकर पिकेट लाया. वहीं, भीड़ को शांत कराया तथा वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. पिकेट इंचार्ज ने बताया कि नीरज कुमार पर लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अभिलाषा कुमारी आवास सहायक है. जिनके नाम पर नीरज कुमार लोगों से रुपए मांग रहा था. इसी बात से नाराज लोगों ने नीरज कुमार के साथ मारपीट किया. अभी तक किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन