कहीं आप के भी फेफड़े में तो नहीं हो रहा संक्रमण, आज ही ऐसे लगाएं पता

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

सर्दियों में संक्रमण का खतरा अधिक हो जाता है. इस मौसम में सांस संबंधी बीमारियां ज्यादा जानलेवा हो जाती है. अगर यह समस्या ज्यादा दिनों तक होती है तो इसके कारण और इससे बचने के उपाय करना जरूरी होती है.

विज्ञापन
undefined
फेफड़े का महत्व

फेफड़े का हमारे शरीर में काफी महत्व है. फेफड़े से हमारे शरीर का पीएच बैलेंस होता है. फेफड़ा का सबसे बड़ा काम शरीर में बीमारियां फैलाने वाले बैक्टेरिया से शरीर को बचाना है. ऑक्सीजन भी सबसे पहले लंग्स में ही पहुंचता है.

undefined
ठंड का असर

सर्दी के मौसम का सबसे अधिक असर लंग्स पर ही पड़ता है. जिसे ज्यादा सर्दी खांसी होती है वह इस बात का संकेत है कि आपके फेफड़े कमजोर हैं या वे संक्रमित हो रहे हैं. जानते हैं वो क्या-क्या संकेत हैं.

undefined
क्रोनिक कफ

क्रोनिक कफ तब होता है जब लगातार सीने में भरपूर दर्द महसूस हो और यह स्थिति लगातार 8 हफ्ते तक बनी रहे. यह फेफड़े के खराब होने का संकत हो सकता है.

undefined
क्रोनिक म्यूकस

लंग्स के अंदर म्यूकस का फॉर्मेशन होता है. यह फेफड़ को बाहरी बैक्टेरिया के प्रहार से रोकता है. अगर ये ज्यादा मात्रा में बनने लगे तो यह फेफड़े में बीमारी का संकेत है.

undefined
सांसो में घरघराहट

अगर आपको सांस लेने में घरघराहट होने लगे या किसी तरह की आवाज हो तो इसका मतलब है कि आपके लंग्स के वायुमार्ग की नली में कुछ फंसा है और वह संकीर्ण हो रही है. तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

undefined
सांस लेने में तकलीफ 

अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होने लगे और इसके साथ सांस फूलने की समस्या ज्यादा दिनों तक लगातार हो तो आपको सतर्क होने की जरूरत है.

undefined
छाती में दर्द 

छाती में कभी-कभार दर्द होना आम बात है. अगर यह दर्द आपको लगातार होता है तो ये परेशानी वाली बात है. यदि एक महीने से ज्यादा हो तो ये गंभीर बीमारी के संकेत हैं.

undefined
खांसी के साथ खून आना

यह बात सबको पता है कि खांसी के साथ खून आना किसी बीमारी के संकेत हैं. अगर ऐसा हो तो तुरंत ही अपने डॉक्टर को संपर्क करें.

Also Read: सावधान सर्दियों में बढ़ सकता है दिल का दौरा और आई प्रॉब्लम्स, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने किया आगाह
undefined
खांसी में अधिक मात्रा में बलगम निकलना

खांसी का मुख्य काम फेफड़ों द्वारा बनाए गए बलगम को आपके शरीर से बाहर निकलना है. कभी कभी इस बलगम में रक्त भी पाया जा सकता है. ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी बीमारियों में, आपके फेफड़ों से अलग-अलग रंगों में गाढ़ा बलगम निकल सकता है, ऐसा होने पर तुरंत जांच कराएं.

Also Read: कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, वरना जानलेवा हो सकता है डायबिटीज
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola