Weight Gain fruits: वजन बढ़ाने के लिए खाइए ये 5 फल

Updated at : 05 Sep 2024 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Weight Gain fruits

Weight Gain fruits

Weight Gain fruits: वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने डाइट में कुछ फलों को शामिल करना होगा. चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने वाले फल के बारे में..

विज्ञापन

Weight Gain fruits: वजन बढ़ाने वालों की संख्या दुनिभर में सबसे अधिक है. जहां लोग मोटापे से परेशान हैं वहीं दूसरी ओर लोग दुबलेपन से भी जूझ रहे हैं. जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें हम कुछ ऐसे फल के बारे में बताएंगे. जिसके सेवन मात्र से ही वजन तेजी से बढ़ने लगेगा. चलिए हम इस लेख के जरिए से जानेंगे वजन बढ़ाने वाले फल के बारे में..

वजन बढ़ाने वाला फल है केला

वजन बढ़ाने वाला फल केला है. जी हां जो लोग वजन बढ़ाने के लिए सोच रहे हैं या वजन बढ़ा रहे हैं उन्हें अपने डाइट में रोजाना कम से कम चार केला को जरूर शामिल करना चाहिए. क्योंकि केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो वजन बढ़ाने के लिए केला फलों में सबसे अच्छा होता है.

चीकू खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार चीकू वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो चीकू खाना शुरू कर दें. क्योंकि चीकू में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व होते हैं जो वजन को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है. चीकू में मेटाबोलिज्म होता है जो पाचन प्रक्रिया ज्यादा तेज कर देती है.  

अनानास खाएं

वजन बढ़ाने के लिए अनानास खाना शुरू कर दें. क्योंकि अनानास में फाइबर और नेचुरल चीनी से भरपूर होता है जो आपका वजन बढ़ा सकता है. इसलिए जो लोग दुबले पतले हैं उन्हें अनानास खाना शुरू कर देना चाहिए. 

शरीफा खाएं

शरीफा वजन बढ़ाने के लिए लाभकारी होता है. शरीफा में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि पाचन में मदद करता है. अगर आप शरीफा खाते हैं तो इसमें मौजूद हाई कैलोरी और शुगर तेजी से आपका वजन बढ़ा सकता है.

एवोकाडो

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो एवोकाडो वजन बढ़ाने में भी मदद करता है. क्योंकि एवोकाडो में हाई कैलोरी के साथ हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है.

Also Read: रात की बची हुई बासी रोटी खाने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां

Also Read: लौकी के जूस पीने से भाग जाती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola