ePaper

इन तरह रखें आंखों का ख्याल, जानें किस विटामिन की कमी से घटती है रौशनी

Updated at : 19 Jan 2024 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
इन तरह रखें आंखों का ख्याल, जानें किस विटामिन की कमी से घटती है रौशनी

आजकल आंखों की रौशनी कम होने की समस्या आम हो गई हैै. उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की आंखों पर असर होने लगता है. आइये जानते हैं किस तरीके से आंखों की रौशनी को सही रखा जा सकता है.

विज्ञापन
undefined

लोगों की आंखों की रोशनी कम होती जा रही है. जानते हैं ऐसे क्या उपाय है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ जाती है और आंखों पर लगा चश्मा उतर जाता है.

undefined
लगातार घट रही रौशनी

आज के दौर में हर तीसरे व्यक्ति की आंखों पर चश्मा लगा है. जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंखों की समस्या आम हो चुकी है.घरेलू उपाय को करने से व्यक्ति की आंखों की रोशनी तो बढ़ती ही है साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है.

undefined
क्या है कारण

आंखों की रौशनी के घटने का सबसे बड़ा कारण स्क्रीन टाइम का बढ़ना है. इसके अलावा खाने में पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रौशनी घट जाती हाै.

undefined
घरेलू उपचार 

कई घरेलू उपचार हैं जिससे आंखों की रौशनी को बढ़ाया जा सकता है. कई फल और सब्जी खाने से भी आंखों की रौशनी लौटती है.

undefined
इसकी होती है कमी

आंखों की रौशनी में कमी का मुख्य कारण शरीर में विटामिन ए की कमी होती है. शरीर में इसकी कमी से आंखों पर असर पड़ता है.

undefined
खाएं ये फूड्स

विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप फल, सब्जी और कई तरह के फूड आइटम्स खा सकते हैं. नॉनवेज भी विटामिन ए का सोर्स होता है.

undefined
खाएं ये फल

विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के फल खाएं जा सकते हैं. पीले या नारंगी रंग के फल जैसे कि आम, तरबूज,पपीता, चीकू आदि विटामिन ए के अच्छे स्त्रोत हैं.

undefined
इन सब्जियों का सेवन

गाजर,चुकंदर,शलजम,शकरगंद,मटर,टमाटर ब्रोकली, कद्दू,साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां,धनिया विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है. इसके अलावा पनीर, सरसों,राजमा,बींस में काफी मात्रा में यह मौजूद होता है.

Also Read: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल, गुलाबी अमरूद खाने से मिलेंगे गजब के फायदे
undefined
होते हैं कई नुकसान

विटामिन ए की कमी से और भी कई नुकसान होते हैं. इसकी कमी से शरीर का विकास रूक जाता है. इसके अलावा विटामिन ए की कमी से नजर भी कमजोर हो जाती है.विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए कुछ ऐसी चीजें खाएं जिनमें विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है.

Also Read: जानें सरसो तेल के हेल्थ बेनेफिट्स, सर्दियों में पूरे शरीर के लिए है फायदेमंद
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola