ePaper

कम उम्र से ही रखिए हड्डियों का ख्याल, जानिए बोन स्ट्रेंथ कम होने के कारण और बचाव

Updated at : 18 Oct 2023 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
कम उम्र से ही रखिए हड्डियों का ख्याल, जानिए बोन स्ट्रेंथ कम होने के कारण और बचाव

Health Care : हड्डियों का बिना वजह टूटना या हल्की चोट और ठेस लगने पर भी उसका चटक जाना हड्डियों के कमजोर होने के लक्षण हैं. इसे ऑस्टियोपोरोसिस( Osteoporosis ) कहा जाता है. इस स्थिति में बोन मास डेंसिटी कम हो जाती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि कम उम्र से ही हड्डियों की सेहत का खास ख्याल रखा जाए.

विज्ञापन
undefined

हमारे शरीर की हड्डियां कई मिनरल्स से बनी होती हैं.इनमें से सबसे मुख्य अवयव है कैल्शियम. इसके अलावा हमारी हड्डियों में पॉस्फोरस, सिलिकन, जिंक, प्रोटीन आदि मौजूद होते हैं.

undefined

हमारी हड्डियों में करीब 10-20 प्रतिशत तक पानी भी मौजूद होता है. इसका मतलब हड्डियों के निर्माण में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. हमारी हड्डियां 60 से 70 प्रतिशत तक कैल्शियम और फॉस्फोरस से बनी होती हैं.

undefined

हड्डियों की स्ट्रेंथ कम होने के कारण: हड्डियों में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स की कमी हो जाना ऑस्टियोपोरोसिस कहलाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. वैसे तो ऑस्टियोपोरोसिस 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अधिक होता है, लेकिन अब यह पुरुषों के साथ-साथ कम उम्र के लोगों को भी होने लगा है. इन दिनों विटामिन डी की कमी, शरीर में धूप का न लगना, शराब का सेवन और धूम्रपान के कारण युवा भी ऑस्टियोपोरोसिस की चपेट में आ रहे हैं.

undefined

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाले हॉर्माेनल बदलाव भी ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ा देते हैं. दूसरे कारणों में हॉर्माेनल असंतुलन, सबसे अहम है. स्टेरॉयड और कुछ अन्य दवाएं बोन मिनरल डेंसिटी को कम कर सकती हैं.

undefined

कैसे जानें कि हड्डियां हो रहीं कमजोर: बार-बार पीठ या कमर में दर्द हो या आपके पोस्चर में बदलाव दिखे तो सतर्क हो जाना चाहिए. यह ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण हो सकते हैं.

undefined

हड्डियों का स्वास्थ्य जानने के लिए आपको बोन मिनरल डेंसिटी की जांच करानी होती है, जिसे डीएक्सए टेस्ट भी कहा जाता है. यह एक तरह का एक्स-रे है, जिसमें दर्द नहीं होता. यह आपकी हड्डियों की मजबूती को चेक करता है. इसके अलावा डॉक्टर स्पाइन फ्रैक्चर में उपयोग की जानेवाली एक्स-रे और एमआरआइ जांच भी करते हैं.

undefined

इन बातों का किशोरावस्था से ही रखें ध्यान: बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें. डॉक्टर से पूरा चेकअप कराने के बाद ही उनके द्वारा बताये गये डोज के हिसाब से ही दवा लें.

undefined

फिजिकल एक्टिविटी के अभाव से भी हड्डियों की सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है. ऐसे में हर दिन व्यायाम करना अनिवार्य है.

undefined

कुछ व्यायाम, जैसे- टहलना, दौड़ना और नाचना आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छा है. इसे किशोरावस्था से ही अपनी जीवनशैली में शामिल करें.

undefined

अपने आहार में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट नियमित रूप से लें. धूम्रपान और शराब छोड़ें.हर रोज कम-से-कम 15 से 20 मिनट सुबह की धूप में जरूर बैठें.

undefined

यदि बार-बार आपको कमर का दर्द हो, जांघ के आस-पास दर्द हो, टांगों में दर्द हो या फिर अक्सर क्रैंप्स आते हों, तो आपको बोन मिनरल डेंसिटी की जांच जरूर करानी चाहिए.

Also Read: Life Style : दाढ़ी में छिपा है पुरुषों का ब्यूटी सीक्रेट्स, जानिए आखिर कितनी बार करें शेविंग
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola