ePaper

Life Style : दाढ़ी में छिपा है पुरुषों का ब्यूटी सीक्रेट्स, जानिए आखिर कितनी बार करें शेविंग

Updated at : 15 Oct 2023 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Life Style : दाढ़ी में छिपा है पुरुषों का ब्यूटी सीक्रेट्स, जानिए आखिर कितनी बार करें शेविंग

Life Style : सुंदरता की जब बात होती है तो महिलाओं के लिए खूबसूरती निखारने के अनगिनत प्रोड्क्ट हैं. लेकिन पुरुषों की सुंदरता की बात आती है तो किसी का क्लीन शेव किलर लगता है तो किसी का हल्का बियर्ड लुक शानदार लगता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि पुरुषों की सुंदरता के सीक्रेट्स इनकी दाढ़ी में छिपे हैं.

विज्ञापन
undefined

क्या आपने गौर किया है कि सुंदर दिखने के लिए आजकल कई सारे युवा से लेकर हर उम्र के जेन्ट्स, बियर्ड लुक के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. ऐसे में यह भी ध्यान देने वाली बात है कि आपको पता होना चाहिए कि आखिर कितनी बार दाढ़ी बनाना सही होता है?

undefined

कुछ पुरुष दाढ़ी को ट्रिम करवाना पसंद करते हैं लेकिन शेव नहीं करते उन्हें ये पता नहीं होता कि इससे उनकी त्वचा पर क्या असर होगा.

undefined

दरअसल दाढ़ी बनाना बहुत ही जरूरी है जो लोग दाढ़ी बनाते हैं उनकी स्किन में जमा गंदगी इससे साफ होती है. स्किन खुलकर सांस लेती है.

undefined

शेविंग करना स्किन पोर्स को अंदर से खोलता है जिससे एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे की स्किन हेल्दी रहे तो रोज दाढ़ी बनाएं.

undefined

कई लोगों का यह भी सवाल होता है कि रोज बनाना अनिवार्य है क्या ? तो इसका जवाब है कि माना कि हर दिन आपकी त्वचा पर ब्लेड चलाने से थोड़ा नुकसान हो सकता है. स्किन ड्राई और डिहाइड्रेटेड हो सकती है. आपको फेस पर रेजर से इचिंग और जलन महसूस हो सकती है. अगर ऐसा हो तो डेली दाढ़ी बनाने से बचना चाहिए.

undefined

एक वीक में आपको कम से कम 3 बार शेविंग जरूर करनी चाहिए. इससे सफाई भी होगी और आपकी स्किन को भी इससे नुकसान नहीं होगा.

undefined

फायदे की बात यह है कि अगर आपको हैंडसम, गुड लुकिंग दिखना है तो हर दिन शेव करने या बिलकुल भी शेव न करने की जगह हर दो से तीन दिन में शेव करे. ताकि आपकी स्किन स्वस्थ रहे और चेहरा चमकता रहे.

undefined

दाढ़ी या मूंछ एक पुरुष के चेहरे का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह उसकी व्यक्तिगत पसंद और रूचि को दर्शाने का माध्यम बनता है लेकिन इन टिप्स को अजमाकर आप भीड़ में अलग हैंडसम मैन दिख सकते हैं .

Also Read: चाय के शौकीनों को मिलेगा स्वाद का बोनस, बस मिलाने होंगे ये जादुई मसाले
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola