Health Tips:- पेट की परेशानियों से निजात पाना है तो आज से बंद करें इन फूड्स को खाना

Updated:
विज्ञापन

हमारे गलत खान पान का असर हमारे पेट से जुड़ी कई समस्याएं लेकर आता है. इसलिए पेट से जुड़ी दिक्कतें आज बहुत आम हो चुकी हैं. आजकल के आहार में फास्ट फूड ,तेल ,मसाला ,फ्राइड फूड्स को अहमियत दिया जा रहा है. जिसकी वजह से हमारे सामने स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियां आ चुकी हैं इन्हीं चुनौतियों में पेट से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं.

विज्ञापन

पेट की समस्या आज की सबसे आम शारीरिक समस्याओं ने से एक हो चुकी है. एसिडिटी, गैस ,कब्ज, पेट फूलना, पेट दर्द, ,अपच जैसी शिकायतें लगभग हर घर का सर दर्द बना हुआ है. विशेषकर घर के बड़े उम्र के लोग या बुजुर्ग पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं . वैसे भी एक उम्र के बाद पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है इसलिए कई खाने वाली वस्तुएं सही से डाइजेस्ट नही हो पाती हैं. पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहने वाले लोग विभिन्न इलाज करा कर थक जाते हैं लेकिन पेट की दिक्कत से राहत नहीं मिलती है. पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों में कही ना कही हमारे खानपान के कारण भी उत्पन्न होती हैं आज के इस लेख में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिन्हे खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं क्या सामना कर पड़ सकता है.

ऑयली फूड्स

आजकल लोग स्वाद के लिए तेल से भरपूर व्यंजन का लुफ्त उठा रहे हैं. स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में लोग घर पर भी तेल में तले हुए पकवान बनाने लगे हैं और बाहर के फास्ट फूड्स को लोग बड़े चाव से खाते हैं. इन सभी गलत फूड्स का सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है. पाचन क्रिया खराब ,पेट दर्द ,आंतों में इन्फेक्शन ,कब्ज और गैस जैसी कई समस्याओं से हर दिन दो चार होना पकड़ है.

खट्टे फलों का सेवन

फल हमारी सेहत के लिए स्वास्थ्याप्रद होते हैं लेकिन कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति सही नहीं होती ठीक उसी तरह फलों को अधिक मात्रा में खाना पेट के तकलीफ का कारण बन सकता है .अगर आप पेट की समस्या से ग्रसित रहते हैं तो आपको खट्टे फलों से परहेज करना होगा. फल में एसिडिक पदार्थ की मात्रा अधिक होती है ज्यादा एसिडिक चीज़ें पेट के लिए हानिकारक होती हैं.

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी उत्पादों में लैक्टोज पाया जाता है और भारत में विशेषकर बहुत लोगों को लैक्टोज इनटोलरेंस की समस्या होती है यानी डेयरी उत्पादों को बहुत लोग सक्षम नहीं होते हैं. लैक्टोज इनटोलरेंस में पेट की परेशानी उल्टी सूजन जैसी समस्या हो सकती है. लैक्टोज को पचाना वैसे भी पाचन क्रिया के लिए जटिल कार्य होता है.

अधिका वसायुक्त फूड्स

अधिक वसायुक्त भोजन हमारे पाचन तंत्र के लिए सही नहीं होता है. वसा से भरे हुए खाद्य पदार्थ जैसे की मांस दूध अंडे मक्खन, आइसक्रीम ,पिज्जा, बर्गर, चिप्स, कुकीज जैसे जैसे फूड्स का सेवन हमारे पेट के लिए कई सारी परेशानियां लेकर आ सकता है.

फ्राइड फूड्स

आजकल लोगों ने अपने दिनचर्या में भोजन के विकल्प के रूप में फास्ट फूड और अन्य जंक फूड को स्थान दे दिया है. सभी फास्ट फूड को वनस्पति तेलों में डीप फ्राई किया जाता है इस क्रिया में फूड अधिक मात्रा में वसा और खराब तेल को सोख लेता है ये सभी फूड्स आइटम को हम बड़े चाव से खा लेते हैं जिसका परिणाम होता है कि वसा और अशुद्ध तेल हमारे पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करने लगता है.

विज्ञापन
Rishu Kumar Upadheyay

लेखक के बारे में

By Rishu Kumar Upadheyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola