Side effects of papaya: पपीता का सेवन इन 4 बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नहीं करना चाहिए

Updated at : 02 Sep 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
papaya

papaya

Side effects of papaya: पपीता का सेवन सभी लोगों को नहीं करना चाहिए. जी हां. अगर आप भी पपीता खाते हैं तो चलिए सबसे पहले हम इस लेख के जरिए जानेंगे किन लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए...

विज्ञापन

Side effects of papaya: पपीता का सेवन आमतौर पर लोग करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए. क्योंकि कुछ लोगों को पपीता फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे किन लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए…

गर्भावती महिलाओं को

पपीता गर्भवती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए. क्योंकि पपीते मीठा के साथ-साथ इसमें लेटक्स होता है जो गर्भाशय के संकुचन पर बुरा असर डाल सकता है. जिसकी वजह से प्रसव जल्दी भी हो सकता है.

​हार्टबीट वाले लोग

पपीता का सेवन इरेगुलर हार्टबीट की समस्या से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए. हाल ही में एक अध्ययन में पता चला कि पपीते के अंदर साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होता है, जो एक अमीनो एसिड है. इसका नुकसान इरेगुलर हार्टबीट की समस्या से पीड़ित पर पड़ सकता है.

एलर्जी से पीड़ित लोगों को

पपीता का सेवन एलर्जी से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए. पपीते के अंदर एक एंजाइम होता है जो एलर्जी को बढ़ा सकता है.

किडनी में पथरी से पीड़ित

जिन लोगों को किडनी में पथरी है उन्हें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि पपीता के अंदर विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि किडनी में मौजूद पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है. इसलिए अगर आपको पपीता खाने का मन हो रहा है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें इसके बाद ही पपीता का सेवन करना शुरू कर दें.

Also Read: ये हैं पुरुषों के लिए मखाने खाने के पांच सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola