ePaper

Side Effects Of Makhana: स्वास्थ्य गुणों से भरपूर मखाना इन लोगों को पहुंचा सकता है नुकसान, भूलकर भी ना करें सेवन

Updated at : 14 Mar 2025 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
Health tips

Health tips

Side Effects Of Makhana: मखाना एक सुपर फूड है जो स्वास्थ्य को कई लाभ देता है. इसका सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है.

विज्ञापन

Side Effects Of Makhana: जीवनशैली में हुए बदलाव के कारण बीमारियां भी बढ़ी है. इस स्थिति को देखते हुए लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क भी रहते हैं. सेहतमंद रहने के लिए लोग पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं. मखाना का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है. मखाना में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. पिछले कुछ समय में मखाना एक स्नैक्स के रूप में काफी प्रचलित हुआ है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने सारे गुणों से भरपूर मखाना कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है. तो आइए जानते हैं किन लोगों को मखाना नहीं खाना चाहिए. 

किडनी की समस्या

अगर आपको भी किडनी की समस्या है तो मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. मखाना में कैल्शियम पाया जाता है जो किडनी में पथरी की समस्या को और बढ़ा सकता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: ग्लोइंग स्किन और बेहतर सेहत के लिए करें ये Vitamin E रिच फूड का सेवन

यह भी पढ़ें: Side Effects of Aloe Vera: जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, पहुंचा सकता है नुकसान

एलर्जी की समस्या

मखाने का सेवन करने से अगर आपके शरीर में लाल धब्बे, खुजली, सूजन या फिर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या होती है तो इसका सेवन बिलकुल भी ना करें. ये सारी परेशानी एलर्जी के कारण हो सकती है.

पेट से जुड़ी परेशानी

अगर आपको दस्त की समस्या है तो मखाना का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. मखाना में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसका अधिक सेवन पेट की समस्या को बढ़ा सकता है. अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानी है तो मखाने का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है. मखाने को खाने से गैस, एसिडिटी और अपच हो सकता है.

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. मखाने का सेवन ब्लड शुगर लेवल को ऊपर कर सकता है इसलिए कम मात्रा में ही इसका सेवन करें.

लो बीपी

अगर लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. मखाना बीपी को लो करता है और इसका ज्यादा सेवन करने से थकान और चक्कर आने की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Buttermilk Health Benefits: छाछ है सेहत के लिए वरदान, पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola