ePaper

Pregnancy Care: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

Updated at : 25 Jul 2024 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Pregnancy

Pregnancy

Pregnancy Care: प्रेगनेंसी में क्या महिलाएं अमरूद खा सकती हैं. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए विस्तार से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

विज्ञापन

Pregnancy Care: प्रेगनेंसी सभी महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. गर्भवती ममहिलाओं को अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना होता है. क्योंकि इस समय पोषण की कमी से न केवल मां बल्कि होने वाले बच्चे की ग्रोथ पर भी असर डाल सकता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक गर्भवती महिला कुछ भी खाने से पहले एक बार जरूर सोचती है कि कही बच्चे पर इसका बुरा असर न पड़े. बहुत सी प्रेगनेंट महिलाओं का मन अमरूद खाने का होता है लेकिन इस डर से वह नहीं खाती हैं कि कहीं यह बच्चे पर नुकसान न डाल सके. चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

प्रेगनेंसी में अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

प्रेगनेंसी में अमरूद आप खा सकती हैं. डॉक्टर की माने तो गर्भवती महिलाओं के लिए अमरूद काफी लाभकारी होते हैं. क्योंकि अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी9, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-सी, जैसे पोषक तत्व होते हैं जो भ्रूण को न्यूरोलॉजिकल और कार्डियोवैस्कुलर विकारों से बचाने में मदद करते हैं और संक्रमण का खतरा कम करते हैं.

इम्यूनिटी के लिए

प्रेगनेंसी के दौरान इम्यूनिटी मजबूत होना चाहिए ताकि शरीर को कई संक्रमण से बचाया जा सके. ऐसे में अगर आप अमरूद खाते हैं तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होगा. क्योंकि अमरूद में मौजूद विटामिन ई, सी व बी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

Also Read: बरसात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

डायबिटीज के लिए

प्रेगनेंसी में डायबिटीज की समस्या अगर है तो आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं. इससे टाइप 2 डायबिटीज को भी कंट्रोल में रहता है.

एनीमिया

प्रेगनेंसी में एनीमिया की कमी अक्सर देखी जाती है. इसलिए आपको अपने डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए. अमरूद में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया को दूर करने में मदद करता है.

Also Read: मासिक धर्म खुलकर लाने के लिए क्या खाएं-पिएं?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola