ePaper

गर्भावस्था में घंटों मोबाइल पर वक्त बिताने और जंक फूड खाने की आदत छोड़िए, बच्चे पर हो सकता है ब्लड शुगर का वार

Updated at : 06 Dec 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भावस्था में घंटों मोबाइल पर वक्त बिताने और जंक फूड खाने की आदत छोड़िए, बच्चे पर हो सकता है ब्लड शुगर का वार

Pregnancy Care Tips: गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण वक्त होता है जहां उसके और गर्भ में पल रहे बच्चे की देखभाल के लिए सतर्कता की आवश्यकता होती है. कई महिलाएं इस दौरान घंटों मोबाइल में लगी रहती हैं और चिप्स, चॉकलेट से लेकर तमाम जंक फूड खाती रहती हैं. इस आदत को बदलना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन
undefined

गर्भावस्था में जंक फूड्स खाने की आदत के साथ मोबाइल पर बहुत अधिक टाइम बिताना गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों के लिए नुकसानकारी है.

undefined

स्टडी रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञों ने इसे गंभीर मानते हुए बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

undefined

मोबाइल पर ज्यादा टाइम बिताना, जंक फूड खाना, घर में छोटे मोटे काम और एक्सराइज से दूरी गर्भवती महिलाओं को ब्लड शुगर का शिकार बना रहा है.

undefined

बहुत अधिक आरामतलबी की आदत के कारण गर्भवती महिलाओं का बढ़ता शुगर का लेवल गर्भ में पल रहे शिशुओं की सांसें तक छीन रहा है. साथ ही दिमाग और शरीर का विकास भी रोक रहा है.

undefined

स्टडी में पाया गया कि हाइलेवल शुगर का नवजात पर कई दुष्प्रभाव पड़ता है. इससे बच्चे की रीढ़ की हड्डी और दिमाग का समुचित विकास नहीं होता.

undefined

शिशुओं में किडनी संबंधी जन्मजात दिक्कत के साथ मोटापा से पीड़ित होने और शरीर के विकास में यह समस्या बाधा डाल सकती है.

undefined

गर्भावस्था में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहे इसके लिए कई बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है.

undefined

गर्भावस्था के दौरान मोटा अनाज का सेवन करें, जंक फूड से पूरी तरह दूरी रखें, मेंटल टेंशन से दूर रहें, ज्यादा मोबाइल का भी इस्तेमाल खतरनाक होता है.

undefined

बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में कुछ देर हल्का व्यायाम जरूर करें और मौसमी फल के साथ ही सब्जियों का भी सेवन करें.

undefined

शुगर लेवल के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है.

undefined

हाइ शुगर के कारण गर्भ में होने वाली अधिकांश मौतें सातवें या आठवें महीने में होती है. इससे बचने के लिए गर्भावस्था के दौरान जांच और इलाज कर बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है.

Also Read: Health Care : गर्भावस्था के दौरान पैरों की सूजन से हैं बेचैन, राहत के लिए आजमाएं ये उपाय
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola