ePaper

National Pollution Control Day 2023 : प्रदूषण से बचाव के लिए सब बढ़ाएं हाथ, अपने घर से करें शुरुआत

Updated at : 01 Dec 2023 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
National Pollution Control Day 2023 : प्रदूषण से बचाव के लिए सब बढ़ाएं हाथ, अपने घर से करें शुरुआत

National Pollution Control Day 2023 : हर साल 2 दिसंबर को भारत में वर्ष 1984 में 2 से 3 दिसंबर की रात को हुई भोपाल गैस त्रासदी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन
undefined

लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना इस खास दिन को मनाने का मकसद है. ऐसे में प्रदूषण को कंट्रोल करने की शुरुआत हम अपने घर से कर सकते हैं.

undefined

National Pollution Control Day के जरिए, हवा, पानी और मिट्टी के बढ़ते प्रदूषण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा की जाती है और उन्हें प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है.

undefined

कुछ दैनिक व्यवहार की चीजें हैं जिसपर अमल करने से आप प्रदूषण को रोकने कि दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं .

undefined

सर्दी के मौसम में हाथ सेंकने के लिए कई घरों में अंगीठी पर कोयले और लकड़ी जलाने की व्यवस्था होती है . इससे घर में फैलने वाले धुएं प्रदूषणकारी तत्व हमारे फेफड़ों और गले के लिए बेहद खतरनाक होते हैं.

undefined

जूतों के साथ घर में सबसे ज्यादा गंदगी आती है. इसलिए दरवाजे पर हमेशा डोर मैट की व्यवस्था रखें. घर के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों को एंट्री के वक्त इसका अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए. इससे धूल कणों से होने वाले वायु प्रदूषण से बचाव हो सकता है.

undefined

क्या आपको पता है कि इनडोर प्लांट्स न सिर्फ आपके घर के कार्बन डायॉक्साइड को अब्जॉर्ब करते हैं बल्कि कई अन्य नुकसादेह गैस को भी कम कर सकते हैं.

undefined

किचन में खाना पकाते वक्त निकलने वाले धूएं और बाथरूम की गैस को बाहर करने के लिए एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें.

undefined

अपने घर और मोहल्ले में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं. पृथ्वी को हरा – भरा रखकर हम काफी हद तक बढ़ते प्रदूषण को रोकने में कदम बढ़ा सकते हैं .

undefined

ईंधन के लिए लकड़ी, कोयला, केरोसिन के प्रयोग में कटौती करें और सीएनजी गैस का विकल्प अपनाएं.

undefined

वाहनों और यंत्रों के परिचालन में पेट्रोल,डीजल जैसे ईंधन से अत्यधिक कार्बन उत्सर्जित होता है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है इसके बदले में बैटरी चालित वाहनों और यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग किया जा सकता है

undefined

ऊर्जा जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा या ग्रीन एनर्जी एक आदर्श विकल्प है, जिसे अपनाया जा सकता है

undefined

वनों की अंधाधुंध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास करें क्यूंकि वृक्ष ही वातावरण में मौजूद कार्बनडाई ऑक्साइड का अवशोषण कर हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं

Also Read: National Pollution Control Day 2023 : इस साल की थीम के साथ जानें क्या है खास दिन का इतिहास और महत्व
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola