क्या आपको भी सफर के दौरान गाड़ी में होती है उल्टी या फिर सिरदर्द? इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगी मुश्किल
लंबे सफर के दौरान अमूमन ऐसा देखा गया है कि बच्चे या बड़ों को रास्ते में चलती गाड़ी में वोमिटिंग या चक्कर आने लग जाते है, जिस वजह से आधे रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ जाती है. आज हम आपको कुछ नुस्खे बताएंगे, जिससे सफर के दौरान आप परेशान नहीं होंगे.
जब भी हमें काम से ब्रेक या फिर बच्चों को लंबे वेकेशन की छुट्टियां मिलती है, तो सभी लोग अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग करने लग जाते हैं कि कहां जाना है, कैसे जाना है, या फिर कौन सा ट्रांसपोर्ट लेना है, कितने बजट में हम ट्रैवल कर सकते हैं. इन सारी प्लानिंग के बीच एक परेशानी जो अक्सर लोगों को सताती है, वह ये है कि सफर के दौरान कहीं उल्टी न आ जाए, या फिर सरदर्द और चक्कर न होने लगे. अगर आप भी ये सब सोचते हैं, तो हम आपको कुछ सिंपल ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आप ट्रैवल के दौरान सिर्फ एंजॉय कर सकते हैं.
क्या है मोशन सिकनेस (Motion Sickness)?
अक्सर आपने देखा होगा जो लोग कार, बस, ट्रैन, या प्लेन से ट्रेवल करते उन्हें ट्रेवल करते वक्त अचानक से चक्कर, सिरदर्द , या वोमिटिंग जैसा महसूस होने लग जाता है. साथ ही साथ उन्हें बेचैनी भी होने लग जाती है जिसे “मोशन सिकनेस” (Motion Sickness), या फिर “कीनेटोसिस’ (Kinetosis) भी कहते है. मोशन सिकनेस एक सामान्य स्थिति है, जो वाहनों में मोशन के कारण होने वाली अस्वस्थता की वजह से होती है. अगर इसके लक्षण देखे जाए तो इसमें चक्कर आते हैं, त्वचा में पीलापन और पसीना आने लग जाता है, साथ नौसेअ (Nausea) और वोमिटिंग (Vomiting) होने लगती है.
Also Read: Health Tips: खाली पेट ना खाएं ये चीजें, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
कैसे करें मोशन सिकनेस को ठीक?
अगर आपको लगता है आपके साथ मोशन सिकनेस की समस्या बार-बार हो रही है. ऐसे परिस्थिति में सबसे पहले डॉक्टर से मिले और उनकी राय जानें. साथ ही आप अपने हिसाब से भी कुछ उपाय कर सकते हैं.
-
मोशन सिकनेस की दवा- ट्रेवल करने से एक या दो घंटे पहले मोशन सिकनेस की दवा जरूर खा लें.
-
हैवी मील- ट्रेवल करने से पहले ज्यादा हैवी मील, स्पाइसी फूड ना खाये.
-
ताजा हवा- कोशिश करें, जैसे भी गाड़ी में आप बैठे हो, उसमें सही मात्रा में हवा आ सके, आप चाहे तो एयर कंडीशनर (Air Conditioner) या फिर खिड़कियों के पास बैठ सकते है.
-
किताबें ना पढ़े- कार में सफर करते वक्त किताबें ना पढ़े, आप खिड़की से बाहर का नजारा देख सकते हैं.
-
सही सीट का चुनाव- ऐसी सीट पर बैठे, जहां पर कम मोशन हो जैसे खिड़की के पास वाली सीट या फिर कार में आगे वाली पैसेंजर सीट.
-
पानी का सेवन- जितनी मात्रा में पानी पी सकते है, उतना पिए उससे आपका शरीर हाइड्रेटेड (Hydrated) रहेगा.
-
अदरक का सेवन- अगर सफर के दौरान आपको वोमिटिंग या मिचली बार-बार आ रही है, तो ऐसे सिचुएशन में आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा अपने मुंह में रख सकते है या फिर अदरक की गर्म चाय भी पी सकते है.
-
पुदीना का सेवन– वोमिटिंग या मिचली रोकने के लिए आप पुदीना की चाय पी सकते है या फिर सफर करने से पहले अपने रुमाल में मिंट ऑइल की कुछ बुंदे छिड़क ले और ट्रेवल के वक्त उसे सूंघते रहें.
Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.
Also Read: Handshake and Health: अब हाथ मिलाने का तरीका बताएगा आपकी हेल्थ, जानें कैसे
रिपोर्ट- शाम्भवी सिन्हा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










