ePaper

Mental Health: आपकी ये गलतियां याददाश्त को कर देगी कमजोर, दिमाग भी हो जाएगा पूरी तरह खराब

Updated at : 06 Mar 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
tips for better mental health (3)

pic credits: pexels

Mental Health: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप समय रहते हैं तो ऐसे में हमारी याददाश्त कमजोर हो सकती है. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Mental Health: हम अपने दिमाग को सेहतमंद रखें ये काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब हमारा दिमाग सही तरीके से काम करता है तो इससे हमारा शरीर भी सही तरीके से काम कर पाता है. अगर बात करें दिमाग की तो इसका एक सबसे महत्वपूर्ण काम है चीजों को और बातों को याद रखना. अगर आप चाहते हैं कि आपको चीजें याद रहें तो ऐसे में आपकी मेमोरी भी बेहतर होनी चाहिए. उम्र के साथ मेमोरी का कमजोर होना आम बात है लेकीन, आज हम जैसी लाइफस्टाइल जी रहे हैं उसमें जवानी या फिर काफी कम उम्र में ही हमारी याददाश्त कमजोर होती चली जा रही है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बार-बार दोहराने से इसका सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है और वह धीरे-धीरे कमजोर होता चला जाता है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अनहेल्दी डायट

अगर आप अपने दिमाग और शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए एक सही डायट लेना काफी जरूरी है. जब आप एक सही डायट या फिर हेल्दी डायट लेते हैं तो इसका पॉजिटिव असर सिर्फ आपके शरीर पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है. अगर आप अपने दिमाग को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको जंक फ़ूड और तले-भुने मसालेदार और प्रोसेस्ड चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. इन चीजों के सेवन से हमारी मेमोरी कमजोर होती चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

ये भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

स्ट्रेस

जब आप हद से ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे आपका दिमाग कमजोर हो जाता है. केवल यहीं नहीं, इस गलती की वजह से आपका मेमोरी भी कमजोर हो जाता है. जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो ऐसे में आपके ब्रेन के सेल्स डैमेज होते चले जाते हैं. स्ट्रेस की वजह से दिमाग में कोर्टिसोल हार्मोन्स रिलीज होता हैं. ये हारमोन आपके दिमाग के फंक्शन को बुरी तरह से अफेक्ट करता है. अगर आप स्ट्रेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको योगा या फिर किसी अन्य फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए.

उचित नींद न लेना

जब आप उचित नींद नहीं लेते हैं तो इसका असर सिर्फ हमारे सेहत पर नहीं पड़ता है बल्कि, इसका असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है. जब आप सही तरीके से नींद नहीं लेते हैं तो इसकी वजह से आपका दिमाग थका हुआ महसूस करने लगता है. बता दें एक थका हुआ दिमाग कभी भी किसी काम को सही तरीके से कर नहीं पाता है. वहीं, जब हम सही तरीके से पर्याप्त नींद लेते हैं तो हमारा दिमाग चीजों को याद रखता है और हमारी मेमोरी भी बेहतर होती चली जाती है. अगर दिमाग को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको प्रतिदिन 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लेनी चाहिए.

एक साथ बहुत सारे काम करने से

आज के समय में हम सभी के पास समय की कमी काफी ज्यादा हो गयी है. ऐसा होने की वजह से हमारे ऊपर कामों को करने का लोड भी काफी ज्यादा बढ़ गया है. कामों का लोड ज्यादा होने की वजह से हमारे दिमाग को एक समय पर ही बहुत सारे काम करने पड़ जाते हैं. बता दें एक साथ जब कई कामों को किया जाता है तो इसे मल्टीटास्किंग कहा जाता है. अगर आप अपने दिमाग को हेल्दी रखना चाहते हैं और मेमोरी को बेहतर तो आपको मल्टीटास्किंग करने से बचना चाहिए. एक साथ कई कामो को करने से हमारे दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ता है. ऐसा होने की वजह से हम काम भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Mental Health: क्या आप भी रहना चाहते हैं निगेटिविटी से दूर? आज ही अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola