Mental Health: थकान और तनाव ने छीन ली रातों की नींद और दिन का चैन? इस तरह खुद को करें रिलैक्स

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Pic credits: pexels

Mental Health: अगर आप भी रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस के कामों के बीच थकान महसूस कर रहे हैं और आपको तनाव हो रहा है तो इन तरीकों को अपनाकर आप खुद को रिलैक्स कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mental Health: आज का जेनरेशन अगर देखा जाए तो मेंटल स्ट्रेस और थकान से काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है. उनके ऊपर कई चीजों को लेकर प्रेशर सा बना हुआ है. चाहे बात पढ़ाई-लिखाई की हो या फिर करियर बनाने की ये चीजें काफी ज्यादा थका देने वाली और तनाव में डाल देने वाली बन चुकी है. इसके ऊपर से सोशल मीडिया का स्ट्रेस अलग से लोगों को कई तरह की चिंताओं में डाल रहा है. इतना सबकुछ होने के बीच हमारा फिजिकल हेल्थ तो खराब हो ही रहा है बल्कि इसके साथ ही हमारे मेंटल हेल्थ पर भी काफी बुरा और गहरा प्रभाव पड़ रहा है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने मेंटल हेल्थ को काफी बेहतर रख सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

किताबें पढ़ने की डालें आदत

अगर आप रोजाना के होने वाले तनाव से बचे हुए रहना चाहते हैं तो आपको किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए. जब आप अच्छी किताबें पढ़ते हैं तो आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं. अगर आप प्रेशर से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको सेल्फ हेल्प की किताबें पढ़नी चाहिए. अगर आपको किताबें पढ़ने की आदत नहीं है तो इसकी शुरुआत दिन में 10 पन्ने पढ़कर भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

ये भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

जिम और आउटडोर वर्कआउट

वर्कआउट करना सिर्फ फिट रहने के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि इसकी वजह से आपका दिमाग भी काफी हद तक क्लियर हो जाता है. जब आप जिम जाना शुरू करते हैं तो आपके अंदर कॉन्फिडेंस बिल्ड होता है. इसके अलावा सिर्फ आधे घंटे वॉक करने से आपको अपने दिमाग को शांत करने में काफी मदद मिल सकती है. आप अगर चाहें तो डांसिंग और साइकिलिंग को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

खाना पकाना और सही डायट लेना

आप क्या खा रहे हैं उसका काफी गहरा असर आपके मूड और सोचने-समझने की क्षमता पर पड़ता है. अगर आप कैफीन या फिर जंक फूड्स का सेवन करते हैं तो आपका स्ट्रेस लेवल काफी हद तक बढ़ सकता है. वहीं, जब आप घर पर बनी चीजों का सेवन करते हैं तो आप हेल्दी रहते हैं और साथ ही आपको एक अलग आराम का एहसास होता है.

नए स्किल्स सीखना

अगर आप तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नयी चीजें और नए स्किल्स सीखना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका ध्यान तनाव से काफी हद तक हट जाता है. तनाव को दूर करने के लिए आप अगर चाहें तो कोई नयी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीख सकते हैं, ड्राइंग कर सकते हैं या फिर अपने पसंद की किसी और चीज में दिमाग को लगा सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको एक नयी उपलब्धि का एहसास होता है.

ये भी पढ़ें: Mental Health: क्या आप भी रहना चाहते हैं निगेटिविटी से दूर? आज ही अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola