ePaper

Jaggery Tea Benefits: गुड़ से बनी हुई चाय पीने के 7 फायदे

Updated at : 01 Aug 2024 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jaggery Tea Benefits

Jaggery Tea Benefits

Jaggery Tea Benefits: गुड़ से बनी हुई चाय आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है. चलिए जानते हैं गुड़ से बनी हुई चाय पीने के फायदे...

विज्ञापन

Jaggery Tea Benefits: चाय भारत में ज्यादातर लोग पीते हैं. मानसून में आमतौर पर लोग पकौड़ी और चाय पीते हैं लेकिन क्या आप गुड़ वाली चाय के बारे में जानते हैं. बरसात में अगर आप गुड़ वाली चाय पीते है तो आपको कई भी बीमारी नहीं होगी. चलिए जानते हैं गुड़ से बनी हुई चाय पीने के फायदे…

मोटापा कम करें

गुड़ से बनी हुई चाय (Jaggery Tea Benefits) मोटापा कम करने में भी मदद करती है. गुड़ वाली चाय पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है. इसलिए जो भी लोग मोटे हैं उन्हें गुड़ से बनी हुई चाय का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि मोटापा पर तेजी से काबू पाया जा सके.

इम्यूनिटी तेजी से बढ़ाती है

गुड़ से बनी हुई चाय अगर आप पीते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी. गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और इन्फेक्शन के साथ-साथ बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

पाचन में मदद करें

गुड़ में बनी हुई चाय पाचन में मदद करती है. गुड़ के नेचुरल एंजाइम पाचन के लिए लाभकारी होती है. इस वजह से गुड की चाय, पेट फूलने की समस्या से निजात दिलाती है.

Also Read: चॉकलेट खाने के 5 सबसे बड़े नुकसान जान रह जाएंगे हैरान

आयरन की कमी दूर करें

गुड़ से बनी हुई चाय सभी के लिए लाभकारी होती हैं. क्योंकि गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल होते हैं जो आयरन की कमी को दूर करते हैं.

खून को शुद्ध करें

गुड़ की चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों निकालने में मदद करती है. गुड़ से बनी हुई चाय में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा को कम करता है और खून को भी शुद्ध करता है.

Also Read: वजन घटाने के लिए पिएं ये 4 जूस

त्वचा के लिए

गुड़ से बनी हुई चाय चेहरे पर मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या को खत्म करने में मदद करती है. अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है तो गुड़ वाली चाय पीना शुरू कर दें.

सर्दी और खांसी कम करें

गुड़ वाली चाय सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में सहयोग करती है. अगर मानसून के दौरान आपको सर्दी और खांसी है तो रोजाना एक कप गुड़ से बनी हुई चाय पिएं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola