Weight loss juice: वजन घटाने के लिए पिएं ये 4 जूस
Published by : Shweta Pandey Updated At : 01 Aug 2024 8:26 AM
Weight Loss Juice
Weight loss juice: मोटापा तेजी से कम करना है तो हम आपको 4 जूस के बारे में बताएंगे जिसे पीकर आप वजन को घटा सकते हैं. चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए जूस...
Weight loss juice: मोटापा आज के समय में सबसे गंभीर समस्या बन चुकी है. क्योंकि मोटापा के ही कारण कई बीमारियों होने लगती है. अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं और वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कौन सा जूस पिएं की वजन कम हो. वजन घटाने के लिए जूस…
अनार का जूस
वजन घटाने के लिए अनार का जूस सबसे अच्छा होता है. अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं और इस जूस में कैलोरी भी कम होती है. ऐसे में अगर आप रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीते हैं तो इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा और वजन भी तेजी से कम होगा.
सेब का जूस
तेजी से वजन घटाना है तो रोजाना सेब का जूस पिएं. क्योंकि सेब के जूस में भर-भर कर फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. ऐसे में अगर आप सेब का जूस पिएंगे, तो आपको पेट की चर्बी भी घटेगा और मोटापा से निजात मिलेगा.
Also Read: पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए इस डाइट को करें फॉलो, सिर्फ हफ्ते भर में ही फर्क आ जाएगा नजर
पपीते का जूस
जो लोग मोटे हैं उन्हे रोजाना पपीता का जूस जरूर पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते का जूस पीने से वजन तेजी से कम होता है. पपीते के जूस में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी पाए जाते हैं जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा. पपीता का जूस पीने से वजन तो तेजी से कम होगा ही साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे.
संतरे का जूस
संतरे का जूस पीकर आप तेजी से मोटापा को कम कर सकते हैं. क्योंकि संतरे के जूस में पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं साथ ही इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्, विटामिन सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो मोटापा से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. अगर आप संतरे का जूस पीते हैं तो बहुत कम समय में वजन घटा सकते हैं और आपको मोटापा से निजात मिल जाएगा.
Also Read: इन 5 लोगों को कभी भी पीना चाहिए ग्रीन टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










