ePaper

Health Tips: 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 5 सीड्स

Updated at : 31 Jan 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Health Tips

Health Tips

Health Tips: क्या आप जानते हैं कि आहार में कुछ छोटे बदलाव आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए हम आपको बताएंगे वो 5 सीड्स जिसके नियमित सेवन से आप हेल्दी रह सकती हैं.  

विज्ञापन

Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव होने लगते हैं. हार्मोनल बदलाव, मीनोपॉज, और अन्य शारीरिक परिवर्तन महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवनशैली को प्रभावित करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आहार में कुछ छोटे बदलाव आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए हम आपको बताएंगे वो 5 सीड्स जिसके नियमित सेवन से आप हेल्दी रह सकती हैं.  

यह भी पढ़ें- Health Tips: क्या बार-बार जाना पड़ रहा है पेशाब? तो हो सकते हैं ये कारण

यह भी पढ़ें- Health Tips: सद्गुरु ने बताये डायबिटीज को भगाने के नुस्खे, जड़ से खत्म होगी बीमारी

अलसी के बीज

महिलाओं के लिए अलसी के बीज बहुत लाभदायक होते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, लिग्नांस और फाइबर होते हैं, जो दिल की सेहत और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इसके अलावा यह आपके बालों और त्वचा के स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं.

चिया सीड्स

चिया सीड्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. जिसके सेवन से मांसपेशियां बहुत मजबूत होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. इसके अलावा चिया  सीड्स हार्मोनल बैलेंस में भी मदद करता है.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में जिंक और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से महिलाओं का हार्मोन संतुलित रहता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है.

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में  विटामिन ई, मैग्नीशियम और सेलेनियम होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, बालों और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार, और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं.

तिल के बीज

तिल के बीज में  कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, रक्त की कमी को दूर करने और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं. इसके अलावा, तिल के बीज में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी चावल और रोटी एक साथ खाते हैं? तो सतर्क हो जाइए, वरना घेर लेंगी ये बीमारियां

इनपुट- आस्था सिंह राजपूत

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola