ePaper

Health Tips: विटामिन सी का खजाना है यह फल, आंवला भी है इससे पीछे

Updated at : 24 Feb 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Sea buckthorn fruit

Sea buckthorn fruit

Health Tips: विटामिन सी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है. ये अक्सर फलों में मिलता है. पर क्या आप जानते है इस फल में आंवला से भी अधिक मात्रा में है विटामिन सी.

विज्ञापन

Health Tips: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन सी एक आवश्यक पोषक तत्व है. विटामिन सी मुख्य रूप से खट्टे फलों में पाया जाता है. संतरा, नींबू, आंवला विटामिन सी से भरपूर है. इन सब फलों से भी ज्यादा विटामिन सी एक और फल में पाया जाता है. हम बात कर रहे हैं सीबकथोर्न के बारे में. सीबकथोर्न एक बेरी है जो नारंगी-पीले रंग की दिखती है. इस फल के बारे में कई लोग नहीं जानते हैं पर इसका सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ देता है. तो आइए जानते हैं इस फल से जुड़ी बातें.

कहां पाया जाता है?

सीबकथोर्न फल हिमाचल के क्षेत्र में पाया जाता है. यह लाहौल और स्पीति घाटी में मिलता है. स्थानीय लोग इस फल को छरमा नाम से बुलाते हैं और यह फल आपकी सेहत के लिए वरदान है. यह फल ऊंचाई वाले जगहों पर पाया जाता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन सब्जियों का भूलकर भी कच्चा सेवन नहीं करें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़ें: Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने से हैं परेशान, इन फूड आइटम का सेवन है फायदेमंद

सेहत के लिए है फायदेमंद 

सीबकथोर्न अपने आप में कई स्वास्थ्य लाभ समेटे हुए हैं. इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है जो सेहत के लिए फायदेमंद है. ये छोटी बेरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और हार्ट और डायबिटीज की समस्या में भी कारगर है. औषधीय गुणों से भरपूर यह फल इम्यूनिटी को भी बेहतर बनता है. इसका सेवन जूस, चाय के तौर पर भी किया जाता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

सीबकथोर्न त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है. इसका सेवन आपके स्किन के ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है. विटामिन सी से भरपूर होने के करण यह त्वचा को चमकदार बनाता है. इस से बने स्क्वैश का सेवन आपके स्वास्थ्य और स्किन के लिए लाभदायक है.

अन्य बातें

पिछले कुछ समय में सीबकथोर्न को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है. इस से मिलने वाले फायदों के कारण इसका इस्तेमाल भी बढ़ा है. इस फल को बेचकर स्थानीय लोग आर्थिक रूप से मजबूत भी बन रहे हैं. इसकी बढ़ती लोकप्रियता और हेल्थ से जुड़े फायदों के कारण अब इससे बने प्रोडक्ट ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी दूध के साथ इन चीजों का करते हैं सेवन, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola