Health News: हंसना ही नहीं रोना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, तनाव से लेकर आंखों की रोशनी तक के लिए जरूरी

Crying Benefits And Side Effects, Rone Ke Fayde Or Nuksan, Pregnancy, Health News: जितना हंसना जरूरी उतना रोना भी. पुरुष तकलीफ होने पर भी आंसू बहाने से परहेज करते हैं. लेकिन, कई अध्ध्यनों में यह खुलासा हो चुका है कि रोना शरीर, दिमाग और आंखों के लिए भी जरूरी है. आंसूओं के जरिए टॉक्सिन पदार्थ शरीर से बाहर निकलकर आंख साफ करके बेहतर नींद लाने में भी कारगार है. आइये जानते हैं विस्तार से आंसू के साथ रोने के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ..

कई अध्ययनों में खुलासा हो चुका है कि पसीना और यूरिन की तरह आंसूओं के जरिये भी शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं. जिससे आंखों की सफाई हो जाती है.
यदि आपका मन भारी लग रहा है और कुछ ऐसे पल आपको याद आ जाए जिससे आपके आंसू बहने लगे तो यकीन मानिए आपके मन को काफी शांति मिलेगी.
लंबे वक्त तक रोने से ऑक्सिटोसिन और इन्डॉर्फिन केमिकल्स रिलीज होते हैं. इन्हें फील गुड केमिकल हैं भी कहा जाता है. जे हमें शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही दर्द से मुक्ति दिलाते हैं.
दर्द के साथ-साथ रोने से हमारा मूड भी रिफ्रेश हो जाता है. सिसकियां लेने से ठंड हवाएं शरीर के अंदर जाती है और दिमाग के तापमान को कम कर देती हैं. माइंड कूल होते ही आपका मूड बेहतर हो जाता है.
आंसूओं में स्ट्रेस हॉर्मोन्स समेत अन्य टॉक्सिन्स केमिकल्स निकलते हैं. जो रोने के बाद शरीर से कम हो जाते है. केमिकल्स या आंसूओं के बहने के बाद हमारा तनाव भी कम हो जाता है.
आंखों के मेमब्रेन या झिल्लियां आंसू निकलने से सूखते नहीं है. सूखने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है. ऐसे में रोने से आंखों की नमी रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखती है.
एक अध्ययन के मुताबिक रोने से बच्चों को रात में बेहतर नींद आती है. हेल्थलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जो बच्चे ज्यादा रोते हैं. उन्हें रात में लंबी नींद आती है.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए