ePaper

Health Benefits of Paalak: आखिर क्यों है पालक का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

Updated at : 28 Mar 2025 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
health benefits spinach

health benefits spinach (AI generated image)

Health Benefits of Paalak: पालक पोषक तत्वों का खजाना है. इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है. जानते हैं सेहत से जुड़े फायदों के बारे में.

विज्ञापन

Health Benefits of Paalak: हरी सब्जियों का सेवन शरीर को कई फायदे देता है. घर पर भी बड़ों के द्वारा बच्चों को यही सलाह दी जाती है कि हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. हरी सब्जियों में पोषण का भंडार होता है और इनका सेवन कई स्वास्थ्य परेशानी को दूर रखने में मदद करता है. हरी पत्तेदार सब्जी की बात की जाए तो पालक सबसे आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है. पालक को अपने डाइट में जरूर शामिल करें और इसका सेवन कर के सेहतमंद रहें. पालक से कई तरह के व्यंजन भी घरों में बनाए जाते हैं. आप पालक का साग, पालक के साथ दाल या फिर पालक पनीर बना सकते हैं. पालक को इसमें पाए जाने वाले गुणों के कारण ही हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. तो आइए जानते हैं इन गुणों और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में. 

फाइबर से भरपूर 

पालक में फाइबर मौजूद होता है. फाइबर का सेवन सेहत के लिए लाभदायक है खासकर पेट के लिए. इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कत कम होती है. पालक में मिलने वाला फाइबर आपके गट हेल्थ को अच्छा रखता है. साथ ही कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है. इसको खाने से वेट भी कंट्रोल में रहता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- Food For Better Digestion: इन फाइबर रिच फूड का सेवन से मिलेगा पेट की दिक्कत से आराम

इन खतरों को रखता है दूर 

आजकल लोगों में हार्ट और ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी बढ़ रही है. इसका कारण लाइफस्टाइल में बदलाव और खान-पान में गड़बड़ी है. पालक का सेवन हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में कारगर है. 

एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा 

पालक में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में कारगर होते हैं. आज कल की भागदौड़ भरी लाइफ की वजह से लोग अपने स्किन का ठीक तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं. ऐसे में पालक का सेवन करने से आप एजिंग की परेशानी को कम कर सकते हैं और चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं.

यह भी पढ़ें-Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने में आ रही है दिक्कत? इन चीजों के सेवन से आसानी से होगा वेट गेन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola