Hibiscus Tea Benefits: गुड़हल की चाय पीने के पांच सबसे बड़े फायदे
Published by : Shweta Pandey Updated At : 02 Aug 2024 8:37 AM
Hibiscus Tea Benefits
Hibiscus Tea Benefits: गुड़हल के फूल की चाय सेहत के लिए बहुत ही अच्छी मानी गयी है. आयुर्वेद में गुड़हल के फूल का इस्तेमाल औषधीय के रूप में किया जाता है. चलिए जानते हैं गुड़हल की चाय पीने के फायदे...
Hibiscus Tea Benefits: गुड़हल का फूल आमतौर पर लोग पूजा करते समय भगवान को चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़हल का फूल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. गुड़हल के फूल की चाय अगर आप पीते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा असर आपके सेहत पर पड़ेगा. क्योंकि गुड़हल की चाय एंटी-ऑक्सीडेंट और कई अन्य औषधीय गुण पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं गुड़हल की चाय पीने के फयदे..
डायबिटीज के लिए
गुड़हल की चाय ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है. अगर आपको डायबिटीज है तो आपके लिए गुड़हल की चाय काफी सही रहेगी. गुड़हल के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं.
वजन कम करें
गुड़हल की चाय अगर आप पीते हैं तो वजन तेजी से कम होगा. गुड़हल की चाय में एमीलेज एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर में शुगर और स्टार्च की मात्रा को काबू में करती है. अगर आप रोजाना गुड़हल की चाय का सेवन करते हैं तो वजन तो कम होगा ही साथ ही आपका शरीर अंदर से डिटॉक्स होगा.
Also Read: मोटापा कम करने के लिए महिलाएं अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो गुड़हल की चाय पीना शुरू कर दे. गुड़हल की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है.
इन्फेक्शन दूर करें
अगर आपको इन्फेक्शन की समस्या है तो गुड़हल की चाय का सेवन करना शुरू कर दें. गुड़हल की चाय का सेवन करने से फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल, वायरल इन्फेक्शन आदि से निजात मिलता है.
तनाव दूर करें
गुड़हल की चाय तनाव समेत कई मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करती है. गुड़हल की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करती है और अच्छी नींद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










